Author: Tech Ashish

Exploring world

आदित्यपुर: कुड़मी सेना के अध्यक्ष लालटू महतो के खिलाफ खानबाड़ी के बाबू लोहार ने जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए आदित्यपुर थाने में एक शिकायत दर्ज कराया है. फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है. क्या है मामला बाबू लोहार ने बताया कि दिन्दली मौजा के खाता संख्या 261, खेसरा नंबर 1170 और 1171 जो उसके पिता पठान लोहार के नाम पर बंदोबस्त है. इसपर 1983 से उनका कब्जा है. इस जमीन पर उसका परिवार पिछले 40 सालों से शांति पूर्वक निवास कर रहे हैं, मगर अब लालटू महतो और छोटू महतो उन्हें…

Read More

चांडिल/ Affroj mallik थाना क्षेत्र के पारडीह काली मंदिर के समीप मानगो निवासी युवक को अपराधियों ने गोली मार दी. गोली उसके हाथ में लगी. इसके बाद वह किसी तरह भागकर एमजीएम अस्पताल पहुंचा. जहां उसका इलाज किया गया. वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है. युवक का नाम कश्या अली बताया जा रहा है. उसने बताया कि वह आजादनगर रोड नंबर 17 का रहने वाला है. वह अपनी बाइक से चाय पीने के लिए पारडीह की ओर जा रहा था कि अचानक से दो अपराधी आए और उस पर गोली चला दी. उसने बताया कि अपराधी पहले…

Read More

हाजारीबाग/ Md Rehan Fazal जिले के बड़कागांव प्लस टू उच्च विद्यालय मैदान में 9 दिसंबर शनिवार को आंगों बनाम पोटंगा के बीच मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया. फाइनल मुकाबले का उद्घाटन उप प्रमुख वचनदेव कुमार एवं मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर ने किक मारकर किया. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ. आंगो की टीम ने 1- 0 से पोटंगा को हराकर प्रतियोगिता पर कब्जा जमाया. पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का संचालन बड़कागांव मध्य पंचायत समिति सदस्य रितेश ठाकुर ने किया. आंगो की टीम की ओर से अच्छा प्रदर्शन करते…

Read More

चांडिल/Jagannath Chatterjee शनिवार को ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन के सदस्यों ने इंटर की विभिन्न समस्याओं को लेकर सिंहभूम कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ सरोज कैबर्त को ज्ञापन सौंपा. इस दौरान इंटर द्वितीय वर्ष के छात्रों को परीक्षा फॉर्म भरने में आ रही समस्याओं से अवगत कराया गया. छात्रों को बैंक का चालान जमा करने हेतु कॉलेज से दूर स्टेशन स्थित ऑफ़ इंडिया शाखा जाना पड़ रहा है. छात्रों की सुविधा के लिए कॉलेज में ही चालान जमा करने की व्यवस्था करने का आग्रह किया गया. इस मौके पर विशेश्वर महतो, युधिष्ठिर प्रमाणिक, राहुल महतो, कार्तिक प्रमाणिक, रोहित कामलिंदी,…

Read More

आदित्यपुर: औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों एवं उद्योगों की समस्याओं के समाधान के लिए शनिवार से एक नई संस्था अस्तित्व में आई है. इसका नाम इंडस्ट्रियल स्टेबिलिटी एंड रिफॉर्म आर्गेनाइजेशन होगा. इसे क्षेत्र में संचालित अन्य राष्ट्रीय और क्षेत्रीय संगठनों के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है.  शनिवार को इसके अध्यक्ष के रूप में लघु उद्योग भारती के पूर्व अध्यक्ष रूपेश कतरियार को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि महासचिव के रुप में संदीप मिश्रा और कोषाध्यक्ष संदीप मिश्रा को बनाया गया है. एक महीने के भीतर कमेटी विस्तार करने की बात कही गई है. रूपेश कतरियार ने…

Read More

जमशेदपुर/ Afroz Mallik शहर में चोरी का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा. जहां देर रात चोरों ने आजाद नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित यीशु भवन के पास स्थित एक दुकान में नगदी और सामानों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है. वहीं दुकान मालिक कपाली निवासी मोहम्मद अलाउद्दीन ने बताया कि अज्ञात चोरों द्वारा देर रात रड के सहारे दुकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. दुकान मलिक ने बताया पहले भी उनके दुकान में चोरी हो चुकी है. उस वक्त आजाद नगर थाना पुलिस को लिखित आवेदन दिया गया…

Read More

सरायकेला/Pramod Singh क्षेत्र में ठंड का प्रभाव बढ़ते ही सरायकेला नगर क्षेत्र में चोर और उच्चके काफी सक्रिय नजर आने लगे हैं. अभी 2 दिन पहले आभूषण व्यवसायी से आभूषण की छिनतई का मामला सुलझा नहीं था, कि गुरुवार की देर रात चोरों ने सरायकेला नगर क्षेत्र के इंद्रटांडी मोहल्ले में चोरी की घटना को अंजाम दे दिया.  जिसमें इंद्रटांडी मोहल्ला निवासी सतीश कुमार के घर के बाउंड्री के भीतर रखी उनकी 4 महीने पहले खरीदी गई नई अपाचे बाइक के साथ- साथ खिड़की पर रखे पति- पत्नी के दो मोबाइल चुरा ले गए. शुक्रवार की सुबह उठने के…

Read More

कपाली/ Afroz Mallik शनिवार की शाम कपाली के अलबेला गार्डन के समीप हुए रागिब आलम नामक युवक की हत्या के विरोध में स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. लोगों के आक्रोश का शिकार मामले की जांच करने पहुंचे एसपी डॉ विमल कुमार को झेलनी पड़ी. जहां आक्रोशित लोगों ने ओपी का घेराव कर हत्याकांड के आरोपियों जमीन कारोबारी चिंटू, नाजिश और जीशान की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे. करीब 3 घंटे से लोगों ने एसपी को ओपी में ही बंधक बनाए रखा है. उधर लोगों के भारी आक्रोश को देखते हुए चांडिल एसडीपीओ संजय कुमार, थाना प्रभारी दिनेश…

Read More

कपाली/ Afroz Mallik सरायकेला- खरसावां जिला के कपाली ओपी क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों ने शनिवार की शाम एक युवक को गोली मार दी. युवक की पहचान डांगोडीह निवासी 35 वर्षीय रजीव आलम के रूप में की गई है.  स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल युवक को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है. वहीं सूचना पर पहुंची कपाली पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है. बताया जा रहा है कि युवक को गोली सीना के नीचे लगी है. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. बताया जा रहा है कि कपाली के ही अपराधियों ने उसे गोली मारी…

Read More

कपाली/ Afroz Mallik सरायकेला जिले के कपाली ओपी अंतर्गत हंसाडुंगरी के चांद होटल के पीछे से 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. युवक की पहचान हंसाडुंगरी निवासी निर्मल के रूप में हुई है. सूचना पर पहुंची कपाली ओपी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. वहीं आगे की कार्रवाई में जुट गई है. युवक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं. यह हत्या है या कुछ और पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जाता है कि युवक नशे का आदी था. मृतक कपाली ओपी क्षेत के…

Read More