Author: Tech Ashish

Exploring world

चांडिल (Manoj Swarnkar) चांडिल प्रखण्ड सभागार में बीएलबीसी की एक बैठक वरीय पदाधिकारी जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक सरायकेला- खरसावां तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी चांडिल मनीष कुमार की अध्यक्षता में की गई. जिसमें बैंक बार केसीसी, पीएमईजीपी आवेदनों पर समीक्षा की गई. बैंक ऑफ बड़ौदा घागरी एवं एसबीआई चांडिल को केसीसी की प्रगति पर प्रखंड विकास पदाधिकारी चाण्डिल नाराजगी व्यक्त की गई .पीएमईजीपी के अंतर्गत भेजे गए लंबित आवेदनों को जल्द से जल्द निष्पादन करने हेतु निर्देश दिया गया. जिसमें प्रत्येक शाखा में 3- 3 पीएमईजीपी आवेदन स्वीकृत हेतु लक्ष्य दिया गया. बैठक में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक सरायकेला- खरसावां, प्रखंड…

Read More

जमशेदपुर (राजन सिंह) सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा कदमा मंडल द्वारा मंगलवार को कोविड महामारी के दौरान सेवा कार्य में लगे देवतुल्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ साथ आंगनबाड़ी सेविकाओं को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजन सिंह व सांसद प्रतिनिधि चितरंजन वर्मा उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह ने की. कार्यक्रम में कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि ऐसे सेवाकर्मियों के कारण ही कोविड से समाज को राहत मिली है. कोविड के दौरान सेवा काल में लगे रहे ऐसे स्वास्थ्य कर्मी भगवान के समान…

Read More

जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाने की पुलिस ने दो आर्म्स पैडलर्स को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में परसुडीह निवासी अजीत बेहरा उर्फ दीपक और ओडिशा के मयूरभंज जिला निवासी सुरेश माटिया उर्फ अजय मटिया शामिल है. पुलिस ने दोनो के पास से चार देसी कट्टा और 9 गोली बरामद की है. जानकारी देते हुए एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आकाश दीप प्लाजा के पास कुछ लोग आर्म्स की खरीद- बिक्री करने आ रहे है. इसके बाद छापेमारी कर दोनो को गिरफ्तार कर लिया गया. तलाशी के दौरान दोनो के कमर से…

Read More

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पार्टी के कार्यक्रमो एवं गतिविधियों की जानकारी देने के लिए राज्य स्तरीय 11 सदस्यों के नामों की घोषणा की है. पार्टी के सभी क्रियाकलापों से संबंधित जानकारी मीडिया कर्मी इनसे ले सकते हैं. पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारी विनोद पांडे ने इस आशय की प्रतिलिपि सभी को उपलब्ध करा दी है. ये हैं झामुमो के नए प्रवक्ता, उनके मोबाइल नम्बर विजय हांसदा, साहेबगंज (9939124810) सुदिव्य कुमार “सोनु”, गिरिडीह (9431144328) योगेन्द्र प्रसाद, बोकारो (9431146638), श्रीमती महुआ माजी, रांची (9835193111) सरफराज अहमद, गिरिडीह (9431144197) मोहन कर्मकार, पूर्वी सिंहभूम (9431113360) मनोज कुमार पांडे, रांची (9431177266) समीर मोहन्ती पूर्वी सिंहभूम…

Read More

जमशेदपुर (राजन कुमार) जमशेदपुर के व्यवहार न्यायालय की दुर्दशा काफी दयनीय है. न्यायालय के एक लिफ्ट काफी दिनों से खराब पड़ी है, जिसके चलते हैं वरीय अधिवक्ता गण एवं मुवक्किल को ऊपरी तला आने जाने में काफी कठिनाई होती है. वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने बताया कि न्यायालय के ऊपरी तला के छत से बरसात का पानी लगातार चुने से तीसरे तल्ले पर जल जमाव से कई बार कई लोग फिसल कर गिर पड़े हैं एवं न्यायालय का साफ- सफाई भी नहीं होने से सीढ़ी बरामदे पर गंदगी फैली है. इससे अधिवक्तागण एवं महिला अधिवक्ताओं के साथ-साथ आने वाले…

Read More

कांड्रा: पुलिस की गश्ती दल ने बुधवार की सुबह एक टाटा मैजिक गाड़ी संख्या JH05CA 1808 पकड़ा, जिसमें अवैध स्क्रैप लोड था. यह गाड़ी अखिलेश पोद्दार के नाम रजिस्टर्ड है. जिसका अवैध स्क्रैप टाल कांड्रा थाना अंतर्गत बालीडीह में सड़क किनारे संचालित होता है. ड्राइवर से कागजात की मांग करने पर वह किसी तरह का कागजात नहीं दिखा पाया. जिसके बाद कांड्रा पुलिस ने हिरासत में ले लिया साथ ही गाड़ी अपने कब्जे में ले लिया है. बताते चलें कि एसपी के सख्त निर्देश के बाद भी सरायकेला जिले में अवैध रूप से कई अवैध स्क्रैप टाल का संचालन हो…

Read More

आदित्यपुर: सरायकेला जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत वार्ड 17 के शांति नगर में बीती रात चोरों ने दबिश दी और तीन घरों को अपना निशाना बनाया. वैसे चोर की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. साथ ही चोर अपनी निशानी छोड़ गया है. चोर का मोबाइल मौका- ए- वारदात से लोगों ने बरामद किया है. जिसके गैलरी और प्रोफ़ाइल में मिले तस्वीर और आधार कार्ड बता रहा है कि उसका नाम नदीम अहमद है और वह जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत धतकीडीह बी ब्लॉक रोड नम्बर दो लाइन नम्बर तीन का रहने वाला है. इसकी सूचना स्थानीय लोगों…

Read More

आदित्यपुर: सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत आर आई टी मोड़ स्थित शुभेक्षा लॉज के कमरा नंबर 101 से पूर्वी सिंहभूम जिला के गालूडी की रहने वाली 24 वर्षीय कांति देवी का शव जमीन पर पड़ा मिला लॉज में शव मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई मामले की सूचना पुलिस को मिली. आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर देर रात पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. शव सबसे पहले लॉज में काम करने वाली मेड जमुना हांसदा ने शाम के करीब छः बजे के आसपास देखा जिसकी सूचना उसने लॉज…

Read More

गम्हरिया: सरायकेला- खरसावां जिला के गम्हरिया थाना पुलिस ने बीते शनिवार को 21 वर्षीय युवती के साथ हुए दुष्कर्म के दो आरोपियों को शिकायत दर्ज होने के 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है. हिरासत में लिए गए युवकों का नाम मुसरीकुदर निवासी शंकर महतो उर्फ पीरु महतो और मोहनपुर निवासी छूटना महतो बताया जा रहा है. पीड़िता ने आरोपियों की पहचान कर ली है. युवकों ने भी दुष्कर्म की बात स्वीकार कर ली है. बता दें कि इस संबंध में पीड़िता ने सोमवार को गम्हरिया थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. पीड़िता ने बताया…

Read More

गम्हरिया: सरायकेला जिला के गम्हरिया थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां मंगलवार की सुबह एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान विजय श्री कंपनी के समीप से पुलिस ने एक युवक को लोडेड सिक्सर, एक देसी कट्टा, पांच राउंड जिंदा कारतूस, लाल मिर्च पावडर और बाइक के साथ हिरासत में लिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए युवक का नाम शेख अब्दुल मलिक उर्फ हाथी बताया जा रहा है, जो पश्चिम बंगाल के हुसैनडीह, थाना झालदा जिला पुरुलिया का रहने वाला बताया जा रहा है. इस संबंध में जानकारी देते हुए गम्हरिया थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया, कि…

Read More