Author: Tech Ashish

Exploring world

गया (Pradeep Kumar Singh) नगर निकाय चुनाव के तहत गया जिले के 6 प्रखंडों में मतदान की प्रक्रिया जारी है. लेकिन बोधगया के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हथियार स्थित मतदान केंद्र संख्या 26/01 एवं 26/02 पर लोगों ने वोट बहिष्कार कर दिया है.  स्थानीय लोगों द्वारा प्रशासन पर तुगलकी फरमान जारी करने का आरोप लगाया गया है. इस संबंध में उत्क्रमित मध्य विद्यालय हथियार मतदान केंद पर रहे पीठासीन पदाधिकारी उदय कुमार ने कहा कि हमलोग सभी मतदान कर्मी निर्धारित समय पर मतदान केंद्र पर तैनात हो गए. मतदान की प्रक्रिया भी शुरू हुई. सर्वप्रथम एक महिला और एक पुरुष…

Read More

सोनुआ (जयंत प्रमाणिक) सोनुआ प्रखंड के मजदूरों को बिना काम किए मजदूरी का भुगतान किये जाने का एक मामला प्रकाश में आया है. मामला पोड़ाहाट पंचायत के उड़नियां गांव के एक तालाब निर्माण से जुड़ा है. मिली जानकारी के अनुसार मनरेगा के तहत उड़नियां गांव के एक ग्रामीण लालमोहन मार्डी के जमीन पर तालाब निर्माण किया जा रहा है. पोड़ाहाट गांव के 15 मनरेगा मजदूरों ने विगत 11 नवंबर को काम की मांग की थी. जिसमें से 11 मजदूरों को मनरेगा कार्यालय द्वारा 13 नवंबर से काम के लिए चयनित किया गया. जिसकी एमआर संख्या 9158 व 9159 है, लेकिन…

Read More

औरंगाबाद (Dinanath Mauar) जिले में फर्जी क्लिनिक के चिकित्सक ने अपनी दबंगई दिखाते हुए एक घर में घुस कर रॉड से दंपति पर जानलेवा हमला कर दिया है जिससे की दोनो की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना बरूण थाना क्षेत्र के खेमदा गांव की है. घायल दंपति जैनुल मियां ने बताया कि फर्जी चिकित्सक नेयाज अहमद उर्फ जगमोहन ने मेरा मकान फर्जी तरीके से लिखवा लिया है और उसपर कब्जा कर रखा है, जिसको ले कर सालों से विवाद चल रहा है, जिसे लेकर फर्जी क्लिनिक के चिकित्सक ने अपनी दबंगई दिखाते हुए तीन चार सहयोगियों के साथ लाठी…

Read More

औरंगाबाद (Dinanath Mauar) जिले के नगर थाना अंतर्गत रातनवा गांव के समीप अनियंत्रित होकर ऑटो पलटने से 10 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिसमें चार की हालत चिंताजनक बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि शिवगंज गांव से एक ऑटो पर सवार होकर 10 मजदूर औरंगाबाद मजदूरी करने के लिए आ रहे थे. तभी रतनवा गांव के समीप एक ट्रैक्टर ने ऑटो को चकमा दे दी. जिससे कि अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गई जिसमें 10 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के…

Read More

राजनगर (Pitambar Soy) गुरुवार को दोपहर करीब 12: 30 राजनगर थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली एनएच 220 के हाता- चाईबासा मुख्य मार्ग पर रोला के समीप एक हाईवा ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी. जिससे बाइक सवार तीन लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए. बाइक पर पति- पत्नी और सास सवार थी. घटना की सूचना स्थानीय नेता सुगनाथ हेंब्रम ने तत्काल पुलिस को दी. जिसके बाद सभी घायलों को पीसीआर वैन से राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए लाया गया. जहां तीनों का इलाज चल रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर के दलकी…

Read More

आरआईटी: सरायकेला जिले के आरआईटी थाना पुलिस ने बीते 12 दिसंबर को ईच्छापुर निवासी रातु मांझी पर हुए जानलेवा हमला मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तलवार भी बरामद कर लिया है. पुलिस की गिरफ्त में आए अभियुक्तों का नाम रबी साहू, रोहन साह, कबीर मुखी और समीर कुमार भगत उर्फ बड़े भाई महतो बताया जा रहा है. विदित हो कि घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी थी. लोगों ने हमले के आरोपियों को गिरफ्तार करने को लेकर थाने का घेराव भी किया…

Read More

सरायकेला (Pramod Singh) प्रखंड के मुरूप निवासी एसके प्रधान (रेलवे कर्मचारी) की सुपुत्री उमा प्रधान ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय बनारस से बैचलर ऑफ साइंस (अनर्स) एग्रीकल्चर की उपाधि प्राप्त कर गौड़ समाज का मान बढ़ाने का काम किया है.  जानकारी के अनुसार उमा प्रधान भारतीय अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली द्वारा आयोजित आईसीआर की परीक्षा में बढ़िया रैंक हासिल किया था. इसी रैंक के आधार पर उनका दाखिला हुआ. उमा प्रधान ने लगातार चार साल की कड़ी मेहनत कर पढ़ाई करने के बाद एग्रीकल्चर की उपाधि हासिल की है. उन्होंने अपनी सफलता का सारा श्रेय माता सबिता देवी (गृहणी ) एवं…

Read More

सोनुआ (जयंत प्रमाणिक) बीईईओ नवल किशोर सिंह ने गुरुवार को गुदड़ी प्रखंड के लोढ़ाई क्षेत्र के कई स्कूलों का निरीक्षण कर विद्यालय के पठन- पाठन के साथ बच्चों की उपस्थिति, एमडीएम और कागजातों का जांच किया.  निरीक्षण के दौरान उत्क्रमित उच्च विद्यालय जाते- लोढ़ाई, प्राथमिक जाते और उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय देवां में पाठ टीका संधारण नहीं किये जाने और कई आवश्यक कागजातों का रिपोर्ट तैयार नहीं किये जाने पर नाराज़गी जताते हए शिक्षकों को चेतावनी दिया. उन्होंने एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया. मौके पर बीईईओ ने स्कूल में बच्चों को पढ़ाते हुए उनके पढ़ाई की…

Read More

गम्हरिया: सरायकेला जिले के गम्हरिया स्थित एक्सआईटीई कॉलेज में फिटनेस क्लब की ओर से प्राचार्य फ्रांसिस के मार्गदर्शन में फुटबॉल और खो- खो खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्राचार्य फादर फ्रांसिस ने कहा कि मनुष्य के जीवन में स्वास्थ्य के बाद खेल का बड़ा महत्व होता है. उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना से खेलने की अपील की. इसे सफल बनाने में प्रो. अमित चतुर्वेदी का अहम योगदान रहा. मौके पर ब्रदर अमलराज, डॉ संंचिता, डॉ प्रमोद, डॉ राधा महाली, प्रो रिया बसु, प्रो महुआ डे, प्रो ज्योत्सना, प्रो सुष्मिता सेन, नवल चौधरी मौजूद रहे.

Read More

गम्हरिया: सरायकेला- खरसावां जिला के गम्हरिया बलरामपुर स्थित गीतामृत बौद्धिक क्रांति केंद्र में आयोजित 18 दिवसीय गीता जयंती के 12 वें दिन बुधवार को गीता के ज्ञाता डॉ जंगबहादुर पांडेय ने गीता के 12 वें अध्याय का वर्णन किया. उन्होंने बताया कि सत्यनिष्ठ आचरण और स्वात्विक कर्म से विवेक उत्पन्न होती है और विवेक होने पर हृदय ज्ञान से प्रकाशित हो जाता है जिससे हम भगवान के निकट हो जाते हैं. जब भगवान निकट हो जाते हैं तो दुखरुपी अंधकार भाग जाता है. इसमें डा पंचानन सिंह तोमर, डीके गुप्ता, राजदेव तिवारी, हरिशंकर सिंह, पुरुषोत्तम मुखी, राम आशीष शर्मा, मनोज…

Read More