Author: Tech Ashish

Exploring world

गम्हरिया (प्रतिनिधि) कुम्भकार समिति का 7वां वार्षिक सम्मेलन दोमुहानी में आयोजित हुआ. इसमें दुगनी, जामबहाल, मुड़िया, उलियान, डिमना, एदल, खैरपाल, पावरु आदि जगहों से समाज के लगभग एक हजार महिला, पुरुष व बच्चे शामिल हुए. सम्मेलन में समाज के विकास के लिए शिक्षा को बढ़ावा देने का निर्णय लिया गया. इस दौरान महिला व बच्चों के लिए कई तरह के खेलकूद मनोरंजन का कार्यक्रम हुआ. सम्मेलन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष मनोरंजन बेज, महासचिव बंकिम चौधरी, कोषाध्यक्ष असीत दास, सीताराम बेज, राखोहरि दास, हरेकृष्ण पाल, संजय दास, विनन्द दास, भैरव प्रामाणिक, त्रिलोचन पाल, कृष्णा दास, जितेन दास, अजय…

Read More

गम्हरिया (प्रतिनिधि) सोमवार को प्रखंड के झुरकुली दुर्गा मंदिर परिसर में आयडा से विस्थापित बाड़ुबाद, कालिकापुर, ऊपरबेड़ा, सिदाडीह मौजा के विस्थापित- भूमिहीनों की बैठक जगदीश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई. इसमें विस्थापित भूमिहीनों की समस्याओं के समाधान के लिए विस्थापित भूमिहीन एवं प्रभावित कल्याण समिति का गठन किया गया. इसमें सर्वसम्मति से जगदीश ठाकुर को अध्यक्ष, अजीत कुमार ठाकुर को उपाध्यक्ष, परितोष महतो को सचिव, माणिक ठाकुर को सह सचिव व तपन ठाकुर को कोषाध्यक्ष बनाया गया. इसके अलावा कार्यकारिणी में संजय मंडल, लालटू ठाकुर, दिनेश ठाकुर, धनीराम मांझी, लोधाराम मांझी, प्रकाश शेखर को रखा गया.

Read More

जमशेदपुर: प्रखंड के 55 पंचायतों में जनप्रतिनिधियों के बीच कंबल आवंटन में भेदभाव किए जाने का मामला अब जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त कार्यालय पहुंच गया है. इस संबध मे जिला पंचायती शाखा के पत्रांक 1329 में जिला पंचायती राज पदाधिकारी रजनीकांत मिश्रा द्वारा जारी पत्र में जमशेदपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार से लिखित जवाब मांगा गया है. बता दें कि वर्ष 2022- 23 के कंबल आवंटन के दौरान पंचायत समिति सदस्य को आवंटित कंबल की संख्या के संबंध में जारी पत्र में कहा गया है कि नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कृत कार्रवाई संबंधी रिपोर्ट अविलंब इस कार्यालय…

Read More

आदित्यपुर: नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में आदित्यपुर विकास समिति आदित्यपुर- 2 स्थित वार्ड संख्या 32 सहित आदित्यपुर नगर परिषद के सभी वार्डों में अलाव हेतु 20 क्विंटल लकड़ी का वितरण करेगी. पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि नगर निगम द्वारा ठंड से बचाव हेतु अलाव की व्यवस्था “ऊंट के मुंह में जीरा” जैसी की गई है. एक- दो दिन कुछ जगहों पर अलाव जलाया गया, जबकि ठंठ अभी भी चरम सीमा पर है. उन्होंने कहा कि कम से कम 15 दिन और अलाव की व्यवस्था निगम द्वारा किया जाना चाहिए. उन्होंने बताया कि अलाव…

Read More

खरसावां (प्रतिनिधि) प्रखंड क्षेत्र धीरे- धीरे नकली विदेशी ब्रांडेड शराब बनाने का हब बनता जा रहा है. जमशेदपुर के नकली ब्रांडेड विदेशी शराब माफिया इन दिनों खरसावां में सक्रिय है. उनकी सक्रियता से खरसावां में नकली ब्रांडेड विदेशी शराब का कारोबार फल फुल रहा है. जिससे सरकार को लाखों के राजस्व को नुकसान हो रहा है.  वहीं नकली विदेशी शराब माफिया की चांदी कट रही है, जबकि आबकरी विभाग और स्थानीय पुलिस मौन है. आबकारी विभाग सरायकेला द्वारा लगभग 45 दिनों पूर्व खरसावां थाना क्षेत्र के दलाईकेला गांव में छापामारी कर मिनी विदेशी शराब फैक्ट्री का खुलासा किया गया था.…

Read More

आदित्यपुर: राज्य में चल रहे फलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सोमवार को सरायकेला- खरसावां जिले के गम्हरिया सीएचसी द्वारा आदित्यपुर स्थित सीआरपीएफ कैम्प में शिविर लगाकर जवानों को फलेरिया उन्मूलन की जानकारी देते हुए 250 जवानों एवं अधिकारियों को एंटी फलेरिया डोज खिलाया गया. इस संबंध में फलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के कर्मी दीपक कुमार ने बताया कि, फाइलेरिया अब असाध्य रोग नहीं रह गया है. समय पर उपचार से इस रोग से निजात मिल सकती है. सरकार इस रोग को जड़ से समाप्त करने के लिए अभियान चला रही है. इसके तहत सभी विभागों के कर्मियों एवं अधिकारियों को एंटी…

Read More

कपाली (Afroz Mallik) सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी अंतर्गत डागरडीह पॉलिथीन ग्राउंड के समीप आलम टायर दुकान के बाहर रखे टायर को बीती रात शरारती तत्वों ने आग के हवाले कर दिया. घटना रात के लगभग दो से तीन बजे के बीच की बताई जा रही है. घटना के संबंध में टायर दुकान के मालिक आलम ने बताया कि प्रतिदिन की तरह रात में मैं अपनी दुकान को बंद कर कर घर चला गया था सुबह 6:00 बजे जब आया तो देखा कि दुकान के बाहर रखे टायरों में किसी ने आग लगा दी है. video आलम ने कहा…

Read More

गम्हरिया के ऊपरबेड़ा फुटबॉल मैदान में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति की ओर खतियानी महिलाओं का महाजुटान हुआ. इसमें दूरदराज से काफी संख्या में महिला- पुरुष शामिल हुए. मुख्य अतिथि टाइगर जयराम महतो ने कहा कि विकास के लिए झारखंडी लोगों ने जमीन दिया लेकिन उनका विकास नहीं होकर चंद विधायक एवं सांसदों का विकास हुआ. उन्होंने कहा हम विकास विरोधी नहीं हैं, परंतु पूंजीपति व उद्योग पतियों के बाद हमारा विकास होना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं है बल्कि चंद विधायक, सांसद का विकास होता है. झारखंड में बाहरी लोगों का एक सिंडीकेट चल रहा है. उन्होंने कहा कि 1932…

Read More

आदित्यपुर: सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत शर्मा बस्ती के समीप एक 50 वर्षीय महिला ट्रेन हादसे की शिकार हो गई है. महिला का नाम सोमवारी गोप, पति का नाम श्रीराम गोप बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि महिला की तीन बेटियां हैं.  घटना सोमवार दोपहर करीब दो बजे के आसपास की बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार महिला बकरी चराने गई थी. वापस लौटने के दौरान ट्रेन की चपेट में आ गई. वहीं स्थानीय लोगों ने महिला का शव रेलवे ट्रैक पर देखा जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना आदित्यपुर थाना को दी एवं उनके…

Read More

औरंगाबाद (दीनानाथ मौआर) जिले में नियाय चुनाव को लेकर मतदान समाप्त होने के बाद दो प्रत्याशियों के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के समर्थक आपस भिड़ गए और दोनों पक्षों से दस लोग घायल हुए हैं. मामला है औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 9 स्थित गंज मुहल्ले का है. जहां मतदान समाप्त होने के बाद चुनावी रंजिश को लेकर दो प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई है. इस हिंसक झड़प में दोनो तरफ से दस लोग बुरी तरह से घायल हो गए है. जिसमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई…

Read More