Author: Team India News Viral

सरायकेला जिले के चर्चित 111 सेव लाईफ अस्पताल प्रकरण मामले में मंगलवार को यादव महासभा- स्वास्थ्य मंत्री के बीच रांची में मुलाकात को यदुवंशी समाज के प्रबुद्धजनों ने मैच फिक्स करार दिया है. इस संबंध में यदुवंशी समाज के बैजू यादव, संतोष यादव एवं शिवशंकर राय ने संयुक्त बयान जारी करते हुए बताया, कि यादव महासभा के लोगों ने मंत्री से मुलाकात के क्रम में एक बार भी वीर यदुवंशी डॉ आनंद के पछ में कुछ भी नही कहा. उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री के इशारे पर तथाकथित यादव महासभा के नाम पर डैमेज कंट्रोल का प्रयास किया जा रहा…

Read More

सरायकेला उपायुक्त अरवा राजकमल ने मंगलवार को गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल मीटिंग कर कोविड नियंत्रण हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की. बैठक में उपायुक्त अरवा राजकमल ने कोविड-19 संक्रमण को नियंत्रित करने हेतु किए जा रहे कार्य स्वास्थ्य सर्वे, कोविड टीकाकरण एवं सैंपल टेस्टिंग कार्यों का बारी-बारी से प्रखंडवार समीक्षा कर कोविड-19 हेतु किए जा रहे कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए. इस दौरान उपायुक्त ने कोविड टीकाकरण कार्य में जिले में तीन सर्वश्रेष्ठ प्रखंड सरायकेला (57%), इचागढ़ (40%) एवं नीमडीह प्रखंड (36%) के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं पूरी टीम को शुभकामनाएं दी. उपायुक्त ने…

Read More

सरायकेला जिले के सिविल सर्जन डॉ हिमांशु भूषण बरवार एक महीने बाद कोरोना से जंग मजबूती से लड़ते हुए आखिरकार कोरोना को हराने में सफल हुए. वे बीते 30 अप्रैल को कोरोना से संक्रमित हुए थे. जिसके बाद उनकी लगातार स्थिति बिगड़ती गई. कोरोना संक्रमित होने के बाद से ही उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था, लेकिन उसके बाद भी उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने के बाद 15 दिन पूर्व उन्हें रांची के मेडिका ले जाया गया था. जहां वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे. करीब 15 दिनों के बेहद क्रिटिकल सिचुएशन को पार करते हुए आखिरकार उन्होंने कोरोना…

Read More

सरायकेला जिला के सदर थाना अंतर्गत पाठागार मोहल्ले के रहने वाले पति- पत्नी ने मोहल्ले के 7 लोगों से 8 लाख 55 हजार की ठगी की है. इस बाबत सभी भुक्तभोगियों ने सरायकेला थाना ठगी करने वाली महिला मीना मोहंती उसके पति गुरु प्रसाद मोहंती के खिलाफ सरायकेला थाने में मामला दर्ज कराया है. मामला दर्ज कराने वालों में कल्पना महतो ने 7 लाख 40 हजार, मानी मोहंती ने 30 हजार, पुष्पा मोहंती में 30 हजार, रूपोसी मोहंती ने 40 हजार, कार्तिक मोहंती ने 30 हजार एवं निशा साव ने 45 सौ रुपए ठगी का मामला दर्ज कराया है. ठगी…

Read More

जमशेदपुर सेवा का कोई मजहब नहीं होता. कोई रूप नहीं होता. ये भी सच है कि सेवा करने का जज्बा हर किसी मे नहीं होता. जमशेदपुर रैप- 2 का जवान विशाल महतो इस वैश्विक महामारी के दौर में सेवा का अनोखा मिसाल पेश कर रहा है. विशाल महतो मूल रूप से जैप- 6 का जवान है. फिलहाल विशाल महतो की प्रतिनियुक्ति रैप- 2 में है जहां वह सोनारी कैम्प में चालक की ड्यूटी करते हुए हर दिन अपने सहकर्मियों एवं गरीबों के बीच मास्क और सेनेटाइजर मुफ्त में बांटता है. वैसे विशाल इसे अपनी तनख्वाह से पूरा करने की बात…

Read More

जमशेदपुर राज्य सरकार द्वारा कोरोना वैक्सीन को लोगों तक सुगमता से पहुँचाने के उद्देश्य से चलंत टीकाकरण वाहन योजना चलाई जा रही है. इसी के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले में मंगलवार को पहली चलंत टीकाकरण वाहन का उद्घाटन स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता ने ऑनलाइन पद्धति से किया. पहले चरण में दो चलंत वाहनों के साथ इसकी शुरुआत की गई है. वैसे राजधानी रांची में एक सप्ताह पूर्व ही इसकी शुरुआत हो चुकी थी. पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त तथा पोटका के विधायक संजीव सरदार की मौजूदगी में स्वास्थ्य मंत्री से जिले के इस पहले चलंत टीकाकरण वाहन का उद्घाटन किया.…

Read More

सरायकेला: नरक में तब्दील हो चुके नगर निगम क्षेत्र का विरोध शुरू होते ही मंगलवार को अपर नगर आयुक्त अदित्यपुर की सड़कों पर नजर आए. हालांकि इस दौरान वे संवेदकों पर जमकर भड़ास निकालते देखे गए रायकेला जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में सीवरेज ड्रेनेज और जलापूर्ति योजना को लेकर पक्के सड़कों को खोदे जाने और बरसात के बाद सड़कों के कीचड़ में तब्दील होने के मुद्दे को लेकर हाल के दिनों में क्षेत्र की राजनीति गरमा गई है, विपक्ष द्वारा जहां इस मुद्दे को जोर से उठाया जा रहा है. वहीं सामाजिक संगठन जन कल्याण मोर्चा द्वारा नगर…

Read More

सरायकेला जिले के अदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित वेबको इंडिया लिमिटेड कंपनी द्वारा सीएसआर फंड से गम्हरिया सीएचसी एवं आदित्यपुर शहरी स्वास्थ्य केंद्र को दो लाख रुपए मूल्य के मेडिकल किट उपलब्ध कराए गए. जानकारी देते हुए कम्पनी के अधिकारियों ने बताया, कि वैश्विक महामारी के दौर में कंपनी प्रबंधन द्वारा सीएसआर फंड के तहत यह कदम उठाया जा रहा है. उनके द्वारा बताया गया, कि बहुत जल्द कंपनी ऑक्सीजन प्लांट लगाने जा रही है. जिससे क्षेत्र की बड़ी आबादी को लाभ होगा. इसके लिए जिले के उपायुक्त से वार्ता अंतिम दौर में चल रही है. इस दौरान आदित्यपुर थाना प्रभारी…

Read More

सरायकेला जिले के आरआईटी थाना पुलिस ने सहारा गार्डन सिटी के पास से चोरी करते हिस्ट्रीशीटर अपराधी गोलू झा को रंगे हाथ गिरफ्तार कर मांगलवार को जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद सरायकेला न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी श्रीनिवास सिंह ने पूरी जानकारी होने से अनभिज्ञता जतायी, जबकि एमजीएम अस्पताल में मेडिकल कराने पहुंची अधिकारी चांदनी कुमारी ने कुछ भी बताने में खुद को असमर्थ बताया. वैसे गोलू झा एक पुराना हिस्ट्रीशीटर है और कई बार चोरी, छिनतई और मारपीट के मामलों में जेल जा चुका है.

Read More

राजनीति का केंद्र बिंदु रहे आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में कोरोना के दूसरे लहर के प्रकोप के कम होते ही, विपक्ष एक बार फिर सक्रिय हो चला है. आदित्यपुर नगर निगम में विगत 3 टर्म से काबिज राष्ट्रीय पार्टी के किले को ध्वस्त करने की तैयारी में विपक्ष जुट गया है. हाल के दिनों में सीवरेज- ड्रेनेज निर्माण योजना में विलंब को लेकर कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी रहे योगेंद्र उर्फ मुन्ना शर्मा ने जहां एक बार फिर आंदोलन की राग छेड़ी है, तो वहीं वर्षों से गुटों में बटे राष्ट्रीय जनता दल के दो बड़े नेता मंगलवार को अचानक…

Read More