Author: Team India News Viral

सरायकेला: कक्षा 6 में नामांकन हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा- 2023 पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 जनवरी को निर्धारित की गई है. इस सम्बंध में सरायकेला प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिनेश कुमार दंडपाट ने सभी प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं प्रधानध्यापिकाओं को अपने- अपने विद्यालय में वर्ग 5 में अध्ययनरत सभी छात्र/ छात्राओं का नामांकन जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2023 में ससमय करने का निर्देश जारी किया है. साथ में यह भी निर्देश दिए हैं कि अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करते हुए जल्द से जल्द कार्य को पूर्ण कर संकुल साधन सेवी के माध्यम से प्रतिदिन प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं…

Read More

चांडिल: शनिवार को सरायकेला – खरसवां  जिले चांडिल अंचल अंतर्गत आसनबनी में एक जमीन की मापी करने पहुंचे कर्मचारी और अमीन को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा. ग्रामीणों के भारी विरोध के बाद अंचल के कर्मचारी और अमीन बैरंग लौट गए. क्या है मामला दरअसल, चांडिल अंचल के आसनबनी में एक विवादित भूखंड की मापी करने शनिवार को अंचल के कर्मचारी और अमीन पहुंचे थे. जहां जमीन मापी की जानकारी मिलने पर पारम्परिक प्रधान भूषण पहाड़िया के नेतृत्व में ग्रामीणों ने आपत्ति जताई और जमीन मापी का विरोध किया. इस संबंध में तत्काल आसनबनी के ग्रामीणों ने चांडिल…

Read More

तिरुलडीह (Bidyut Mahato) सरायकेला खरसावां जिला के तिरुलडीह थाना पुलिस ने बालू लदे दो ट्रैक्टर जप्त किया है. जिसे विधिवत जप्ती सूची बनाकर अंचल कार्यालय को सौंप दिया है. बता दें कि तिरुलडीह थाना अंतर्गत सपादा बिरसा चौक के समीप गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाई करते हुए पुलिस ने अवैध रूप से बालू परिवहन करते दो ट्रैक्टरों को दबोचा, मौके का फायदा उठाकर दोनों ट्रैक्टरों के चालक भाग निकले. जिसके बाद पुलिस दोनों ट्रैक्टरों को जप्त कर थाना ले आई. video थाना प्रभारी रितेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में हो रहे अवैध बालू के खनन की सूचना मिलने…

Read More

जमशेदपुर: मंगलवार देर रात जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत पारस नगर निवासी बाला प्रसाद के पुत्र शुभम कुमार को बाइक सवार तीन अपराधियों ने गोली मार दी. अपराधियों ने शुभम को निशाना बनाकर दो गोलियां चलाई. एक गोली मिस फायर हो गई जबकि एक गोली शुभम के पैर में जा लगी. गोली चालन की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. गोली चालन की घटना को अंजाम देकर तीनों अपराधी भाग निकले. वहीं स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल शुभम को एमजीएम अस्पताल लाया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है,…

Read More

आदित्यपुर (Rasbihari Mandal) सरायकेला जिले के आरआईटी थाना अंतर्गत इंडस्ट्रियल एरिया से बाईक चोरी करते एक चोर को कंपनी में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने धर दबोचा जिसे पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस चोर को अपने साथ ले गयी है. मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात्रि करीब 9:45 के आसपास औद्योगिक क्षेत्र के हिन्द ऑटो के समीप एक युवक पल्सर मोटरसाइकिल चोरी करने का प्रयास कर रहा था, जिसे ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने देख लिया. जिसके बाद आसपास के दो- तीन अन्य कंपनियों के गार्डों ने मिलकर चोर को धर दबोचा और पुलिस को सूचना दे दी. सूचना…

Read More

आदित्यपुर: शनिवार देर रात सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत आशियाना ट्रेड सेंटर के समीप स्थित एक रुई दुकान में अचानक आग लगने से दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई. गनीमत रही कि समय रहते दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था. उधर मामले की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए. देखें video बताया जा रहा है बिजली के शॉर्ट सर्किट से रुई की दुकान में आग लगी जिसके बाद आग ने…

Read More

सरायकेला जिले के गम्हरिया निवासी बी रामा कृष्णा शर्मा और चांडिल के घोड़ानेगी की ललिता महतो मामले में नया मोड़ आ गया है. इस प्रकरण में अब कुड़मी युवा छात्र मोर्चा कूद गया है. मोर्चा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बी रामा कृष्णा शर्मा को मनोरोगी बताते हुए उसके पूरे परिवार पर ललिता महतो एवं उसके परिवार की छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए मामले में मीडिया ट्रायल पर रोक लगाने की अपील की है. इस संबंध में ईचागढ़ के पूर्व विधायक सह भाजपा नेता दिवंगत साधु चरण महतो के दामाद सह कुड़मी छात्र मोर्चा के…

Read More

राजनगर: कभी- कभी ज्यादा अति जी का जंजाल बन जाता है. ऐसा ही गुरुवार को सरायकेला के राजनगर में देखने को मिला. जहां भाजपा नेता रमेश हांसदा को झामुमो कार्यकर्ताओं के भारी विरोध का सामना करना पड़ा. विरोध भी ऐसा कि भाजपा नेता को किसी तरह जान बचाकर भागनी पड़ी. क्या है मामला दरअसल गुरुवार को राजनगर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि और मंत्री चंपाई सोरेन के बेहद करीबी धर्मा मुर्मू की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत से पूरे राजनगर में शोक की लहर दौड़ पड़ी थी. हर कोई धर्मा की मौत से विचलित था. झारखण्ड मुक्ति मोर्चा…

Read More

कपाली: सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के बालू माफियाओं ने पुलिस की सख्ती से निपटने के लिए नया हथकंडा अपनाया है. इसके लिए उन्होंने स्थानीय विधायक का सहारा लिया है. हालांकि यह फेक है या सही इसकी हम पुष्टि नहीं करते, मगर इस बावत पूछे जाने पर ओपी प्रभारी ने ऐसे किसी भी आदेश की जानकारी होने से इंकार कर दिया है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि क्षेत्र में बालू गाड़ियों का परिचालन किसी भी परिस्थिति में होने नही दिया जाएगा. दरअसल हाल के दिनों में बेलगाम बालू लदे वाहनों के नो एंट्री जोन में प्रवेश…

Read More

आदित्यपुर: मंगलवार देर रात सालडीह बस्ती में नेशनल इलेक्ट्रॉनिक्स के पीछे गोली चालन की घटना में घायल व्यक्ति प्रमोद सिंह ने इलाज के क्रम में टाटा मुख्य अस्पताल में दम तोड़ दिया. जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया. हालांकि परिजनों ने समाचार संकलन करने पहुंचे मीडिया कर्मियों से दूरी बनाए रखा और कुछ भी स्पष्ट जानकारी देने से बचते रहे. बता दें कि घटना के बाद से ही परिजन पुलिस को गुमराह करते रहे. किसी ने स्पष्ट रूप से यह नहीं बताया कि आखिर घटना कैसे हुई है. थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पत्नी ने गोली लगने…

Read More