Author: Team India News Viral

आदित्यपुर: नर्क में तब्दील आदित्यपुर नगर निगम के कई कारनामे आए दिन उजागर होते रहते हैं. सरकार के नुमाइंदे रटा- रटाया जवाब देकर पल्ला झाड़ लेते हैं. नतीजा अंततः जनता को ही भुगतना पड़ रहा है. लगभग सभी वार्डों की जनता त्राहिमाम कर रही है. मेयर, डिप्टी मेयर और पार्षद अगले चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं. जनता की समस्याओं पर किसी के पास कोई जवाब नहीं है सीवरेज- ड्रेनेज, अंडर ग्राउंड केबलिंग की समस्या दो- चार करती निगम की जनता दिनभर जहां बारिश के मौसम में कीचड़ और जलजमाव का दर्द झेल चुकी वहीं मौसम साफ होते ही…

Read More

सरायकेला: राज्य में पंचायत चुनाव की डुगडुगी कभी भी बज सकती है. इसको लेकर सरायकेला- खरसावां जिले में भी  तैयारियां तेज कर दी गई है. वैसे प्रशासनिक स्तर की तैयारी लागभग पूरी हो चुकी है. इसी क्रम में जिला पंचायती राज विभाग द्वारा पंचायत समिति के प्रतिबंधित किए जाने वाले अभ्यर्थियों की सूची भी जारी कर दी गई है, जो इस बार पंचायत चुनाव नहीं लड़ पाएंगे. बताया जा रहा है कि पिछली बार पंचायत चुनाव लड़ने वाले 124 पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी इस बार चुनाव नही लड़ पाएंगे. बतौर उप विकास आयुक्त प्रवीण गागराई पिछले चुनाव में लड़ने वाले…

Read More

Saraikela भले राज्य सरकार ने सरायकेला जिले में ईमानदार उपायुक्त का पदस्थान कर जिले को विकास की गति देने की उम्मीद लगाए बैठी है, मगर जरा सोचिए जिस जिला मुख्यालय से पूरे जिले की गतिविधियां संचालित होती है और ईमानदार उपायुक्त अगर अपने कार्यकाल में पदस्थापित गोपनीय शाखा के अधिकारी की भूमिका से अंजान बने रहें, तो इसे क्या समझा जाए ! हालांकि जिला मुख्यालय से लेकर सभी महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारी एवं कर्मी अब उपायुक्त के गोपनीय शाखा के रवैये से त्रस्त होने लगे हैं. दबी जुबान से चर्चा मुख्यालय से बाहर आने लगी है. मुख्यालय सूत्रों की अगर…

Read More

KANDRA सामाजिक एवं धार्मिक संस्था आनन्द मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल सरायकेला- खरसावां एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से 3 महिला एवं 6 पुरुष कुल 9 मोतियाबिन्द रोगियों का निःशुल्क मोतियाबिन्द का ऑपरेशन किया गया. विदित रहे कि बीते 16 अक्टूबर को आनन्द मार्ग स्कूल कांड्रा में निःशुल्क नेत्र जांच च एवं निःशुल्क मोतियाबिन्द जाँच का आयोजन विज़न सेन्टर कांड्रा में हुआ था जिसमे 50 रोगियों ने भाग लिया था जिसमे 13मोतियाबिन्द के रोगी पाए गए थे जिनमें 8 महिला एवं 5 पुरुष थे एवं पर्यावरण का संतुलन बनाये रखने के लिए 80 फलदार एवं औषधिय पौधों का वितरण किया…

Read More

लंबे समय से पार्टी से दूर- दूर चल रहे कांग्रेसी नेता बृजमोहन सिंह उर्फ पप्पू को  सराकेला- खरसावां जिला कांग्रेस आरटीआई सेल का अध्यक्ष बनाया गया है. कोल्हान प्रभारी द्वारा प्रदेश आरटीआई सेल को लिखी गई चिट्ठी इसकी जानकारी कोल्हान प्रभारी देवी शंकर दत्ता उर्फ काबू दत्ता ने दी है. सूचना अधिकार प्रकोष्ठ झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी को इस संबंध में लिखे अनुमोदन पत्र के माध्यम से कोल्हान प्रभारी ने बताया कि बृज मोहन सिंह पूर्व में नगर कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं और उनका कार्यकाल काफी सराहनीय था. वे पार्टी के वफादार कार्यकर्ता हैं और…

Read More

जमशेदपुर में नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. वैसे टाटा स्टील आर्चरी एकेडमी के सिल्वर जुबली वर्ष होने पर इसकी मेजबानी टाटा स्टील को मिली है इसलिए इस प्रतियोगिता का उत्साह दोगुना हो गया है. देखें video जमशेदपुर के जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में भारतीय तीरंदाजी टीम के लिए 16 तीरंदाजों का चयन किया जाएगा. इसी के आधार पर रिकर्व पुरुष, महिला एवं कंपाउंड पुरुष व महिला श्रेणियों में शीर्ष 16 रैंक धारक जमशेदपुर में 10 और 11 अक्टूबर को होने वाले फाइनल ट्रायल के लिए चुने जाएंगे.…

Read More

अक्टूबर में त्योहारी सीजन की वजह से खूब छुट्टियां हैं. अक्टूबर 2021 में बैंक 21 दिन बंद रहने वाले हैं. हालांकि सभी जगह 21 दिन की बंदी नहीं होगी, बैंक हॉलिडे अलग-अलग राज्य के हिसाब से अलग-अलग होंगे. आपको यदि बैंक में कोई काम है तो इस महीने छुट्टियों की लिस्ट देखकर जाएं. अक्टूबर महीने में गांधी जयंती, वाल्मीकि जयंती, नवरात्रि, दशहरा, ईद-ए-मिलाद जैसे कई अवसर हैं, जिन पर बैंकों में छुट्टी रहेगी. इस महीने पड़ रही कुछ छुट्टियां/त्योहार किसी राज्य या क्षेत्र विशेष से संबंधित हैं. इस महीने में रविवार की 5 छुट्टियां होंगी. इसके अलावा दूसरे और…

Read More

गया: जिले के बेलागंज प्रखंड के अकथू कचनपुर पंचायत के सालेपुर गांव स्थित बूथ संख्या 87 पर मतदान के दौरान वोटरों के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट करने का आरोप रंजेश कुमार ने लगाया है. रंजेश कुमार अकथू कचनपुर पंचायत की प्रत्याशी सुषमा देवी के पति हैं. उन्होंने कहा, कि सालेपुर बूथ संख्या 87 पर उक्त पंचायत से मुखिया प्रत्याशी के पति कालिका यादव एवं उनके समर्थकों द्वारा जमकर धांधली की गई. दलित वोटरों का जबरन अंगूठा ले कर उन्हें बूथ से भगा दिया गया और उनकी जगह स्वयं ईवीएम के द्वारा मनमाने तरीके से मतदान किया गया. जब इसका…

Read More

गया से प्रदीप कुमार सिंह की रिपोर्ट गया: जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र के पथलकट्टी गांव के समीप सड़क दुर्घटना मे 3 लोगो की मौत हो गई है। इनमे 2 व्यक्ति की घटनास्थल पर व एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान तिल्लु मांझी एंव उनकी पत्नी प्यारिया देवी व तिल्लु मांझी की माँ मुन्नव देवी के रूप में की गई है. परिजनों ने बताया कि सुबह के समय तिल्लु मांझी अपने परिवार के साथ घर के पास बैठे हुए थे। इसी बीच शेरघाटी से डोभी जा रही कंटेनर ने अनियंत्रित होकर तीनो को…

Read More

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शुक्रवार को पोटका पहुंचे जहां भारत सरकार द्वारा आदिवासी बहुल क्षेत्र में दूरस्थ बच्चों को उच्च एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए पोटका प्रखंड के कोवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लखन साई मौजा मंगला साई में एकलव्य आवासीय विद्यालय का विधिवत रूप से शिलान्यास किया. इस दौरान राज्य के आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री चंपई सोरेन, जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, पोटका विधायक संजीव सरदार भी मौजूद रहे. इस विद्यालय में 480 छात्र-छात्राएं निशुल्क शिक्षा ग्रहण करेंगे, जिसका सारा खर्च भारत सरकार द्वारा उठाया जाएगा. सांसद विद्युत वरण महतो ने अपने संबोधन में कहा, कि इसी…

Read More