Author: Team India News Viral

राजनगर (Rasbihari Mandal) सरायकेला- खंरसंवा जिला के राजनगर प्रखंड अंतर्गत गेंगेरूली पंचायत के चांवरबांधा ग्राम के निवासियों ने गांव में हो रहे अवैध खनन रोकने के लिए जिला खनन पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, आदिवासी कल्याण मंत्री, उपायुक्त एवं राजनगर थाना प्रभारी को भी दी गई है.  इसमें बताया गया है ग्राम के हल्का संख्या 10, मौजा- चांवरबांधा, खाता संख्या-51, प्लॉट नं- 436, रकवा- 1.27 एकड़ एवं प्लॉट नं-444/ 765, रकवा- 2.67 डिसमिल, इन दोनों ज़मीनों पर पत्थर की खुदाई के पश्चात बेतरतीब तरीके से मिट्टी भरकर छोड़ दिया गया है. इस वजह से बारिश के…

Read More

कांड्रा – Bipin Varshney: महाशिवरात्रि के अवसर पर कांड्रा थाना परिसर स्थित शिव मंदिर से निकलने वाले शिव बारात में जिले के एसपी आनंद प्रकाश भी पहुंचे और भोलेनाथ से क्षेत्र के खुशहाली की कामना की. रथ पर सवार होकर भोले बाबा की गाजे बाजे के साथ धूमधाम से बारात निकली. बारात में छऊ नृत्य के कलाकारों के साथ भूत प्रेत के वेश में शिव भक्तों ने लोगों का जमकर मनोरंजन किया और आस्था के समंदर में डुबकी लगाई. बाबा की बारात में आम जनमानस का सैलाब उमड़ पड़ा. बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी बाराती बनकर निकले. इसमें…

Read More

औरंगाबाद (Dinanath Mouar) समाधान यात्रा पर सोमवार को औरंगाबाद आए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां जिला समाहरणालय स्थित योजना भवन के सभागार में विभिन्न विभागों द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों की प्रगति की बैठक कर समीक्षा की. बैठक में वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह औरंगाबाद जिले के प्रभारी मंत्री आलोक कुमार मेहता, काराकाट के सांसद महाबली सिंह, गोह के विधायक भीम कुमार, ओबरा के विधायक ऋषि कुमार, नबीनगर के विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डबल्यू सिंह, कुटुम्बा के विधायक राजेश कुमार, औरंगाबाद के…

Read More

औरंगाबाद (Dinanath Mouar) समाधान यात्रा पर बारूण प्रखंड के कंचनपुर आए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कंचनपुर की काया कंचन कर गये. कंचनपुर में हर गली चकाचक, हर गली में सड़क, हर गली में नल जल, हर जरूरतमंद गरीब का आवास बना दिखा. मुख्यमंत्री ने कंचनपुर ग्राम पंचायत के पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन किया. साथ ही जिले के अन्य 07 नवनिर्मित पंचायत सरकार भवनों- नबीनगर के तीन, बारुण के दो, रफीगंज के दो एवं कुटुंबा के एक पंचायत सरकार भवन का दूरस्थ उद्घाटन किया. पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री ने कंचनपुर के पंचायत सरकार भवन का…

Read More

सोनुआ (Jayant Pramanik) सोनुआ प्रखण्ड स्वास्थ्य सहिया संघ के बैनर तले अपनी मांगों को लेकर पिछले चार दिनों से सोनुआ अस्पताल के अंतर्गत कार्यरत सभी सहिया दीदी हड़ताल पर हैं. सभी सहिया दीदियों ने शनिवार को अपनी मांगो को लेकर सोनुआ थाना व प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपने के बाद सोनुआ अस्पताल के सामने धरने पर बैठकर अपनी मांगों को बुलंद किया. मौके पर हड़ताल पर बैठे सहिया दीदियों ने कहा कि वे विगत 15 वर्ष से झारखण्ड सरकार के स्वास्थ विभाग में काम करते आ रही हैं. सभी सहिया दीदी को प्रोत्साहन राशि 2000 रुपये के बदले 18000…

Read More

गया (Pradeep Kumar Singh) शहर के विभिन्न संस्थानों व मोहल्लों में बसंत पंचमी को लेकर स्थापित की गई मां सरस्वती की प्रतिमा का आज पूरे धार्मिक परिवेश में विसर्जन किया गया. गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालु एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शहर के वैतरणी तालाब एवं अन्य जगहों पर पहुंचे और मां सरस्वती की मूर्ति का विसर्जन किया. इस दौरान श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना की. इसके बाद प्रतिमा विसर्जन की गई. जिले के मानपुर प्रखंड के गंधार पहाड़ के समीप स्थित ग्रीन फील्ड इंग्लिश स्कूल के प्रांगण में छात्र-छात्राओं ने पूरी भक्ति और श्रद्धा के साथ माता को विदाई दी. इस दौरान…

Read More

एनआईटी जमशेदपुर कैम्पस में शनिवार को 1970, 1972 और 1973 बैच का गोल्डेन जुबिली ईयर और 1992, 1993 एवं वर्ष 1994 के पूर्ववर्ती छात्रों का सिल्वर जुबली एलुमनी मीट संपन्न हुआ जिसमें पूर्ववर्ती छात्र सपरिवार जुटे. सारे एलुमनी एक दूसरे से मिलकर बीते दिनों की बातों को याद कर रोमांचित हुए. एलुमनी छात्रों ने वर्तमान छात्रों को एंटरप्रिन्योर शिप में सहयोग का आश्वासन दिया. बता दें कि एनआईटी जमशेदपुर में हर वर्ष एल्यूमिनी मीट का आयोजन होता है. इस बार गोल्डन जुबली और सिल्वर जुबिली बैच का समागम हुआ. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर में पूरे 2 साल बाद एल्यूमिनी मीट…

Read More

मुरैना: मध्य प्रदेश में बड़ी हवाई दुर्घटना हुई है. लड़ाकू विमान सुखोई- 30 और मिराज- 2000 क्रैश हो गए हैं. रक्षा सूत्रों के हवाले से बताया कि ये हादसा मुरैना के पास हुआ है. बताया जा रहा है कि दोनों लड़ाकू विमान अभ्यास कर रहे थे, तभी ये हादसा हो गया. जानकारी के मुताबिक, विमान हादसा पहाड़गढ़ से करीब पांच किमी दूरी निरार रोड पर मड़वाली माता के पास हुआ है. पहाड़गढ़ क्षेत्र के लोगों को जंगल में तेज आवाज सुनाई दी. जब वे मौके पर पहुंचे तो वहां पर विमान का मलबा पड़ा हुआ था और उसमें आग लगी…

Read More

गम्हरिया (Bipin Varshney) शनिवार दोपहर जेवियर कॉलेज से लौट रहे ट्रिपल लोडिंग बाइक सवार को गम्हरिया थाना अंतर्गत उषा मोड़ के समीप ट्रैक्टर ने टक्कर दी एवं ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया. तीनों लड़के बीच सड़क पर गिर गए. जिसे पीछे से आ रहे कॉलेज की शिक्षिकाओं द्वारा उठाया गया. तीनों लड़के स्कूल से पढ़ाई करके एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर गम्हरिया की ओर जा रहे थे. वहीं विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी. जिसमें रोशन भारती के पैर में चोटें आई हैं. वही राहगीरों द्वारा इसकी सूचना गम्हरिया थाना और…

Read More

चांडिल: ट्रांसपोर्टर दिलीप महतो के बीते मंगलवार को रहस्यमई तरीके से गायब होने और नाटकीय ढंग से बरामद होने के पीछे कई राज छुपे हैं, जिसे संभवत शुक्रवार को पुलिस बेनकाब कर सकती है. यह भी संभव है कि पुलिस वैसे लोगों पर भी कार्रवाई कर सकती है जिन्होंने NH-33 को घंटो जाम कर प्रदर्शन किया था. गुरुवार देर शाम यह खबर आई कि कारोबारी दिलीप महतो को चांडिल पुलिस ने धालभूमगढ़ से सकुशल बरामद कर लिया है. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस की ओर से नहीं की गई. सूत्रों की अगर मानें तो दिलीप महतो को पुलिस ने हावड़ा…

Read More