मुंबई: भारतीय संगीत जगत से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. मिडिया के हवाले से जानकारी मिल रही है कि मशहूर गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया है.

मिडिया रिपोर्ट के अनुसार, उनके बेटे ने बताया कि आशा भोसले का आज निधन हुआ और उनका अंतिम संस्कार कल मुंबई के शिवाजी पार्क में किया जाएगा. हालांकि इस खबर पर अब तक परिवार या अन्य आधिकारिक स्रोतों की विस्तृत पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है.
आशा भोसले भारतीय संगीत की सबसे प्रतिष्ठित और बहुमुखी गायिकाओं में से एक रही हैं, जिन्होंने हजारों गीतों के जरिए संगीत जगत में अमिट छाप छोड़ी है. फिलहाल पूरे देश में उनके प्रशंसकों के बीच शोक की लहर देखी जा रही है.
*आशा भोंसले का जीवन परिचय*
भारतीय संगीत जगत में अगर बहुमुखी प्रतिभा की बात होती है, तो आशा भोसले का नाम सबसे ऊपर लिया जाता है. अपनी मधुर, चंचल और भावपूर्ण आवाज से उन्होंने दशकों तक संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज किया है.
8 सितंबर 1933 को जन्मीं आशा भोसले ने बेहद कम उम्र में ही गायन की दुनिया में कदम रखा. उन्होंने हिंदी सिनेमा के साथ- साथ मराठी, बंगाली, गुजराती, तमिल, तेलुगु और कई अन्य भाषाओं में हजारों गीत गाए. उनकी आवाज में ऐसी विविधता रही कि उन्होंने रोमांटिक, ग़ज़ल, पॉप, भजन और कव्वाली हर शैली में अपनी अलग पहचान बनाई.
आशा भोसले ने अपने करियर में R. D. बर्मन के साथ कई सुपरहिट गीत दिए, जो आज भी संगीत प्रेमियों की पहली पसंद बने हुए हैं. वहीं O. P. Nayyar के साथ उनकी जोड़ी ने 50 और 60 के दशक में संगीत को नई ऊंचाई दी.
उनकी गायकी का जादू सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी उन्होंने अपनी पहचान बनाई.
आशा भोसले को उनके योगदान के लिए कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जिनमें पद्म विभूषण भी शामिल है.
आज भी उनकी आवाज संगीत प्रेमियों के दिलों में जिंदा है. आशा भोसले सिर्फ एक गायिका नहीं, बल्कि भारतीय संगीत की जीवित विरासत हैं, जिनकी सरगम आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करती रहेगी.

