आदित्यपुर: नगर निगम के वार्ड संख्या 17 में लगातार बिजली समस्या को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है. इसी मुद्दे को लेकर वार्ड पार्षद नीतू शर्मा ने संबंधित विभाग के एसडीओ से मुलाकात कर लिखित ज्ञापन सौंपा.

ज्ञापन में पार्षद ने बताया कि वार्ड के कई क्षेत्रों में जर्जर बिजली पोल और अव्यवस्थित लाइन के कारण आए दिन बिजली बाधित होती है. कई स्थानों पर पोल खतरनाक स्थिति में हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है. उन्होंने यह भी कहा कि बिजली व्यवस्था की खराब स्थिति के कारण आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
पार्षद ने विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द जर्जर पोल को हटाकर नए पोल लगाए जाएं और बिजली लाइन को व्यवस्थित किया जाए. साथ ही, नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की गई है. एसडीओ ने पार्षद को आश्वासन दिया है कि समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

