आदित्यपुर/ Parmeshwar Gorai गुरुवार को झामुमो आदित्यपुर नगर कमेटी के नगर उपाध्यक्ष लालबाबू सरदार ने नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा. उन्होंने वार्ड नंबर-35 के जर्जर रास्तों की स्थिति से अवगत कराया और इन रास्तों पर पेबर्स ब्लॉक बिछाने की मांग की.

उन्होंने कहा कि आदित्यपुर-2 के वार्ड नंबर-35 के कई रास्ते काफी खराब हो गए हैं. जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने विशेष रूप से कोचु पुआल टाल से रविन्द्र कुमार के घर तक. खिरोद सरदार के घर से बड़ाकुनी के घर तक. बिल्लू शर्मा के घर से शशि के घर तक. दीपक के घर से भोला के घर तक. किरन सिंह के घर से गुड्डू के घर तक. पंकज के घर (रोड नंबर-19) से अनिल शर्मा के घर तक. इन सभी रास्तों पर नाली निर्माण और पेबर्स ब्लॉक बिछाने की मांग की है. लालबाबू सरदार ने कहा कि बरसात के दिनों में कीचड़ और पानी जमने से लोगों को चलने में काफी दिक्कत हो रही है. अतः जल्द से जल्द इन रास्तों की मरम्मत कराई जाए.

