आदित्यपुर: कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता के.पी. सोरेन के नेतृत्व में गुरुवार को आदित्यपुर कॉलोनी में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. यह बैठक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगदीश नारायण चौबे के आवास पर आयोजित हुई, जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए.

बैठक में मुख्य रूप से राहुल गांधी के प्रस्तावित चाईबासा दौरे को लेकर चर्चा की गई. उनके 31 मार्च के चाईबासा आगमन को सफल बनाने हेतु कार्यकर्ताओं के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया.
इसके अलावा बैठक में संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर भी विस्तार से विचार- विमर्श हुआ. नगर निकाय चुनाव में वार्ड 17 से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी श्रीमती नीतू शर्मा की जीत पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी गई. एवं उनका अभिनन्दन किया गया. बैठक में सरायकेला- खरसावां जिला कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त बनाने को लेकर वरिष्ठ नेताओं ने अपने सुझाव रखे. साथ ही स्थानीय स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाने और पार्टी गतिविधियों को तेज करने पर जोर दिया गया. बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया.
इस मौके पर फुलकांत झा, ऋषि कुमार मिश्रा, सुमंत कुमार शर्मा, जेके मिश्रा, राजू राजक, अमर झा, रमेश ठाकुर, इंद्रकांत झा, गंभीर सिंह, समरेंद्र तिवारी, सुरेशधारी, महेश्वर मंडल, शिवदयाल शर्मा, अभिषेक राज, प्रदीप महंती महेश्वर मुंडा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे.

