आदित्यपुर: खरकई नदी के पुल से शुक्रवार को एक अधेड़ व्यक्ति के नदी में छलांग लगाने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अधेड़ की उम्र करीब 53 से 55 वर्ष बताई जा रही है.


विज्ञापन
बताया जा रहा है कि अधेड़ पुल पर पहुंचा और हाथ जोड़कर प्रणाम करने के बाद अचानक नदी में छलांग लगा दी. घटनाक्रम इतना तेजी से हुआ कि पुल से गुजर रहे राहगीरों को कुछ समझने या उसे रोकने का मौका नहीं मिला. अधेड़ को नदी में कूदते देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई.
फिलहाल नदी में छलांग लगाने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है. उसके संबंध में जानकारी जुटाने के साथ उसकी तलाश की जा रही है. घटना के कारणों का भी अभी पता नहीं चल सका है. पहचान और तलाश के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

विज्ञापन
