चाईबासा: सोनुआ थाना क्षेत्र के बालजोड़ी गांव नदी साई निवासी 35 वर्षीय पूर्मी पुर्ती की शुक्रवार को मछली पकड़ने के दौरान नदी में डूबने से मौत हो गई. मृतक स्व. बिरसा पुर्ती का पुत्र था.


विज्ञापन
परिजनों के अनुसार पूर्मी शुक्रवार सुबह मछली पकड़ने पास की नदी में गया था. इसी दौरान वह नदी की तेज धारा में डूब गया. दोपहर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की. खोजबीन के दौरान नदी किनारे पानी में झाड़ियों के बीच उसका शव दिखाई दिया, जिसके बाद सोनुआ पुलिस को सूचना दी गई.
पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से देर शाम शव को बरामद किया. शनिवार को शव पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर भेजा जाएगा. पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से जानकारी लेकर मामले की जांच कर रही है.
रिपोर्ट: जयंत प्रमाणिक

विज्ञापन
