जामताड़ा: जिला कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को इंदिरा चौक स्थित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के स्मृति स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं देश के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की.


कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने दोनों नेताओं के चित्रों एवं स्मृति स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके योगदान को याद किया. साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने तथा देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया.
मौके पर प्रदेश कांग्रेस सचिव मुक्ता मंडल, जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारिणी सदस्य नंदकिशोर सिंह, अजीत दुबे, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, जिला इंटक अध्यक्ष वाम सार्खेल, दिनेश दास, अशोक नायक, प्रकाश मंडल, कमाल शेख, अरूप राय, राहुल मंडल एवं शान शेख सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे.
रिपोर्ट: मनीष वर्णवाल

