कांड्रा: कांड्रा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शक के आधार पर बिना नंबर प्लेट की एक कार को पकड़ा. कार के सभी शीशों पर ब्लैक फिल्म लगी हुई थी, जबकि आगे के शीशे पर *”Villian”* लिखा हुआ था. वाहन की संदिग्ध स्थिति को देखते हुए कांड्रा थाना प्रभारी विनोद तिर्की के नेतृत्व में पुलिस ने कार को रोककर जांच की.


पुलिस ने वाहन की गहनता से जांच की. जांच के दौरान कार से किसी संदिग्ध व्यक्ति या आपत्तिजनक सामान की बरामदगी नहीं हुई. इसके बावजूद वाहन के बिना नंबर प्लेट होने और शीशों पर ब्लैक फिल्म लगाए जाने को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. जांच के बाद नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.
*थाना प्रभारी ने वाहन चालकों को दिया सख्त संदेश*
कांड्रा थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने स्पष्ट किया कि किसी भी वाहन पर नियमों के विरुद्ध ब्लैक फिल्म कानूनन अपराध है. उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करने और वाहनों के दस्तावेज एवं नंबर प्लेट दुरुस्त रखने की अपील की.
उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस लगातार सतर्क है. संदिग्ध परिस्थितियों में पाए जाने वाले वाहनों की जांच की जाएगी तथा नियमों का उल्लंघन मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
रिपोर्ट: विपिन वार्ष्णेय

