विज्ञापन
चाईबासा: एंटी करप्शन इंटरनेशनल काउंसिल के नवनिर्वाचित जिला कार्यकारी अध्यक्ष विवेक शर्मा की अध्यक्षता में पहली बैठक आयोजित की गई. बैठक की शुरुआत में सदस्यों ने विवेक शर्मा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.



बैठक में संगठन को मजबूती देने, नए लोगों को जोड़ने और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई. इसके साथ ही ‘मिशन वसुंधरा’ के तहत जिले भर में जोरदार तरीके से वृक्षारोपण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. इस मौके पर राज किशोर ठाकुर, सदाशिव खत्री, महेंद्र जामुदा, नीलंबर पान और मनमोहन गोप मुख्य रूप से उपस्थित थे.
रिपोर्ट: जयंत प्रमाणिक

विज्ञापन
