कांड्रा: कॉलोनी में इस वर्ष होने वाले श्री श्री दुर्गा पूजा कमिटी कांड्रा कॉलोनी के 75वें दुर्गा पूजा समारोह को लेकर रविवार को पंडाल निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया. पंडाल निर्माण के लिए पंडित श्यामा पद बनर्जी ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कराया.


विज्ञापन
भूमि पूजन के दौरान कमिटी के पदाधिकारी, सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे. विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना के बाद पंडाल निर्माण कार्य शुरू किया गया. कमिटी के लिए इस वर्ष की पूजा विशेष है, क्योंकि श्री श्री दुर्गा पूजा कमिटी कांड्रा कॉलोनी इस बार 75वां वर्ष पूरा कर रही है.
कमिटी के उपाध्यक्ष के साई राव ने बताया कि 75वें वर्ष की पूजा को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं. पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और आयोजन को बेहतर बनाने के लिए पंडाल एवं अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

विज्ञापन
