राजनगर: प्रखंड के डुमरडीहा पंचायत अंतर्गत चापड़ा गांव में शुक्रवार को मनसा पूजा महोत्सव श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया. पूजा को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला. सुबह से ही पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी. श्रद्धालुओं ने विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मां मनसा की पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की.


पूजा के अवसर पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष बलदेव मंडल, राजनगर पश्चिमी भाग के मंडल अध्यक्ष मनसा लोहार, उपाध्यक्ष नेपाल कैवर्त, सरायकेला पश्चिमी भाग के अध्यक्ष मुरली प्रधान, भीमसेन मंडल समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.
मनसा पूजा के दौरान गांव में पूरे दिन उत्सवी माहौल बना रहा. ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मां मनसा की आराधना की. पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही. ग्रामीणों के अनुसार मनसा पूजा क्षेत्र की आस्था और पारंपरिक संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है. हर वर्ष ग्रामीण श्रद्धा और उत्साह के साथ इसमें शामिल होते हैं.
पूजा महोत्सव को लेकर चापड़ा गांव में लोगों के बीच खासा उत्साह देखने को मिला. ग्रामीणों ने मां मनसा से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की.
रिपोर्ट : रासबिहारी मंडल

