तिरुलडीह/चांडिल: अवैध बालू के उत्खनन और परिवहन के खिलाफ तिरुलडीह थाना पुलिस ने मंगलवार की रात डांटम क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने करीब 100 सीएफटी अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया.


कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर तिरुलडीह थाना परिसर में सुरक्षित रखा है. पुलिस के अनुसार क्षेत्र में अवैध बालू के उत्खनन, भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए लगातार निगरानी और जांच अभियान चलाया जा रहा है.
जब्त ट्रैक्टर और उस पर लदे बालू की जानकारी संबंधित विभाग को दे दी गई है. मामले में विधि-सम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध बालू कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है.
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और बालू के अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.
रिपोर्ट: विकास ठाकुर

