चौका: थाना क्षेत्र के दूबराजपुर पेट्रोल पंप के समीप एनएच-33 पर सोमवार शाम करीब 7 बजे बाइक सवार युवक सड़क पर फिसलकर गंभीर रूप से घायल हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क की खराब स्थिति दुर्घटना का कारण बनी.


विज्ञापन
हादसे के बाद घायल युवक सड़क पर तड़पता रहा. सूचना मिलने पर भाजपा युवा नेता आकाश महतो तत्काल मौके पर पहुंचे और चौका थाना पुलिस के सहयोग से घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चांडिल भिजवाया.
घटना के बाद एनएचएआई के अधिकारियों की मौजूदगी को लेकर भी सवाल उठाए गए. आरोप है कि अधिकारी मौके पर मौजूद होने के बावजूद घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की पहल नहीं कर सके. इस मामले में सड़क की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है.

विज्ञापन
