चाईबासा: जिले के सोनुआ प्रखंड के निश्चिंतपुर स्थित दीन दयाल शिशु विद्या मंदिर के पास रविवार दोपहर वज्रपात से बड़ा हादसा हो गया. जहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान रूपेश महतो के घर के बाहर बंधे दो मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई.



विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर अचानक मौसम खराब हो गया. इसी दौरान तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी. उस समय दोनों मवेशी घर के बाहर बंधे हुए थे. वज्रपात की चपेट में आने से दोनों मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई.
घटना के बाद किसान रूपेश महतो को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है. पीड़ित किसान ने प्रशासन से मामले की जांच कराकर आपदा राहत कोष के तहत उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है.
रिपोर्ट: जयंत प्रमाणिक





विज्ञापन
