सरायकेला: जिले के आरआईटी थाना अंतर्गत आदर्श नगर निवासी रंजीत राय ने बिल्डर संजय महंती पर गुंडागर्दी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए आरआईटी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कर सुरक्षा की मांग की है.



रंजीत राय ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि 13 जुलाई 2026 की शाम जब वह अपने घर के गेट पर खड़े थे, तभी संजय महंती अपने सहयोगियों के साथ वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की. उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी.
शिकायतकर्ता का कहना है कि घटना के बाद से वह और उनका परिवार भय के माहौल में जी रहा है. उन्होंने पुलिस से अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.

FIR की कॉपी
आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि मामले की सूचना संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को भी दी गई है. पीड़ित ने कहा है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो उनके साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है.
फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई की गई है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. शिकायत में लगाए गए आरोप आवेदनकर्ता के दावे हैं, जिनकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी.
कौन है रंजीत राय ?
रंजीत राय असंगी के बिल्डर हैं. उन्होंने संजय मोहंती के फर्जीवाड़े को लेकर हर सम्बंधित विभाग को अवगत कराया है और कार्रवाई की मांग की है. मगर अबतक कार्रवाई नहीं हुई है. रंजीत राय उनकी का ठेकेदार है जिसे संजय मोहंती और उनके गुंडों द्वारा डराया धमकाया गया है.





