
जामताड़ा: जिले के मेंझिया मंडल अंतर्गत तारणी गांव में भाजपा की संगठनात्मक मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष सुब्रोजित मंडल की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने. आगामी कार्यक्रमों की तैयारी तथा संगठनात्मक गतिविधियों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.


बैठक में मंडल प्रभारी एवं भाजपा नेत्री सुजाता सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहीं. उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक बूथ पर संगठन की सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया.
बैठक के दौरान SIR को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई. कार्यकर्ताओं को संगठन द्वारा निर्धारित जिम्मेदारियों का पूरी सक्रियता. समर्पण और अनुशासन के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया गया.
इस अवसर पर संगठनात्मक मजबूती. कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी. आगामी कार्यक्रमों की सफलता तथा बूथ स्तर पर जनसंपर्क अभियान को और प्रभावी बनाने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक के अंत में मंडल अध्यक्ष सुब्रोजित मंडल ने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठन हित में कार्य करने तथा पार्टी की योजनाओं और नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया.
रिपोर्ट: मनीष बर्णवाल





