
बोकारो: पुलिस ने चेन स्नैचिंग की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय चेन स्नैचर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से एक सोने का लॉकेट. दो मोटरसाइकिल. 4,800 रुपये नकद बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.


बोकारो के पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने गुरुवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में भोला दास को उड़ीसा के जाजपुर जिले के पुरवाकोटे गांव से गिरफ्तार किया गया है. जांच में सामने आया है कि गिरोह का नेटवर्क कई राज्यों तक फैला हुआ था और यह संगठित तरीके से चेन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देता था.
पुलिस के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी से एक साथ सात मामलों का खुलासा हुआ है. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बोकारो जिले के तीन. गिरिडीह जिले के दो तथा रामगढ़ जिले के एक चेन स्नैचिंग मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. अन्य मामलों में भी पुलिस जांच जारी है.
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस गिरोह की गिरफ्तारी महत्वपूर्ण उपलब्धि है. क्योंकि अपराधी लगातार अपना नेटवर्क बढ़ा रहे थे और विशेष रूप से अकेली महिलाओं को निशाना बनाकर चेन छिनतई की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे. पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.
रिपोर्ट: शुभम मिश्रा





