इसे अपने सभी मित्रों और परिवार के साथ साझा करें...
जामताड़ा: “जनगणना 2027 की स्वगणना प्रक्रिया सुस्त, 8 लाख आबादी में केवल 2927 लोगों ने कराया पंजीकरण” शीर्षक से इंडिया न्यूज़ वायरल में 13 मई को प्रमुखता से प्रकाशित खबर का असर अब जमीन पर दिखाई देने लगा है. खबर में बताया गया था कि स्व-जनगणना प्रक्रिया पूरी होने में 48 घंटे से भी कम समय बचा है, लेकिन प्रशासनिक प्रयासों के बावजूद लोगों की भागीदारी बेहद कम रही.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.46.41
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.47.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.28
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.29 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.32 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.33 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.13.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.36.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.36.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.36.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.37.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.38.23
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.39.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.41.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.41.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.42.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.42.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.42
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43 (4)
[smartslider3 slider="7"]
विज्ञापन
इसी के बाद गुरुवार को जनगणना 2027 के तहत चल रहे स्व-जनगणना अभियान को गति देने के उद्देश्य से जामताड़ा- दुमका रोड स्थित पाटोदिया धर्मशाला में विशेष सहायता एवं जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया. यह कैंप जामताड़ा जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज तथा जामताड़ा नगर पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में लगाया गया.
कैंप में सुबह से ही लोगों की भीड़ देखने को मिली. बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर ऑनलाइन सेल्फ एन्यूमरेशन की प्रक्रिया पूरी की. नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी और प्रशासनिक टीम ने मौके पर मौजूद रहकर लोगों को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज करने में सहायता प्रदान की.
कई लोगों ने पहली बार डिजिटल माध्यम से जनगणना प्रक्रिया पूरी की. प्रशासनिक कर्मियों ने उन्हें चरणबद्ध तरीके से मार्गदर्शन दिया और पोर्टल चलाने में आने वाली तकनीकी समस्याओं का समाधान भी मौके पर किया.
आयोजकों ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 1 मई से 15 मई 2026 तक स्व-जनगणना की सुविधा उपलब्ध कराई गई है. इस व्यवस्था के तहत नागरिक स्वयं अपने परिवार और सामाजिक विवरण ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं, जिससे बाद में प्रगणकों को सत्यापन में आसानी होगी.
कैंप के दौरान लोगों को ऑनलाइन पंजीकरण से जुड़े जरूरी दस्तावेज, मोबाइल सत्यापन, परिवार के सदस्यों की जानकारी दर्ज करने की प्रक्रिया और अन्य तकनीकी पहलुओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई.
चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी संजय अग्रवाल ने कहा कि डिजिटल जनगणना आधुनिक और पारदर्शी व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. इससे समय की बचत होगी और आंकड़ों की शुद्धता भी बढ़ेगी. उन्होंने कहा कि जिले में पहले से बड़ी संख्या में लोग सेल्फ एन्यूमरेशन का लाभ उठा चुके हैं और इस तरह के कैंप से बाकी नागरिकों को भी सुविधा मिलेगी. कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों, युवाओं और सामाजिक संगठनों से भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई. आयोजकों ने कहा कि सही और व्यापक जनगणना किसी भी क्षेत्र के विकास, योजनाओं के निर्माण और सरकारी सुविधाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए बेहद जरूरी होती है.