जामताड़ा: जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रामपुर माधोपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने शराब के नशे में अपने ही पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

बताया जा रहा है कि आरोपी बेटा नशे की हालत में घर पहुंचा था. घर में किसी बात को लेकर पिता और पुत्र के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई. स्थिति इतनी बिगड़ गई कि दोनों के बीच हाथापाई होने लगी.

इसी दौरान गुस्से और नशे में धुत बेटे ने धारदार हथियार से अपने पिता पर हमला कर दिया. हमले में गंभीर चोट लगने से पिता की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम पसर गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
इस दर्दनाक घटना से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरा गांव शोक में डूब गया है. ग्रामीण इस बात से स्तब्ध हैं कि नशे की हालत में एक बेटे ने अपने ही पिता की जान ले ली.

