चाईबासा: सोनुआ बाजार में विधानसभा चुनावों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर कार्यकर्ताओं ने विजय उत्सव मनाया. कार्यक्रम का नेतृत्व मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक ने किया. जैसे ही चुनावी परिणाम भाजपा के पक्ष में आने की पुष्टि हुई, सोनुआ बाजार क्षेत्र जयघोष से गूंज उठा. कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और एक- दूसरे को लड्डू खिलाकर जीत की खुशी साझा की.

पूर्व विधायक गुरुचरण नायक ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है. उन्होंने कहा कि जनता ने विकास और सुशासन के पक्ष में अपना स्पष्ट समर्थन दिया है.
उन्होंने यह भी कहा कि कार्यकर्ताओं का यह उत्साह संगठन को और मजबूती देगा और आने वाले समय में पार्टी और बेहतर प्रदर्शन करेगी.
मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष केदारनाथ नायक, गोपाल कर, निशांत महतो, अर्जुन महापात्र, अप्पू कपूर, मुकेश महतो सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
Reprort by Jaynt Pramanik

