जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम डिस्ट्रिक्ट योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक जिला अध्यक्ष सुधा झा की अध्यक्षता में ऑनलाइन आयोजित की गई. बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कई अहम निर्णय लिए गए और भविष्य की रूपरेखा तैयार की गई.

जिला सचिव मलय कुमार डे ने जानकारी दी कि 6वीं पूर्वी सिंहभूम जिला योगासन प्रतियोगिता 2026 का आयोजन 9 एवं 10 मई को धतकीडीह कम्युनिटी सेंटर में किया जाएगा. उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन 6 मई शाम 5 बजे तक खुला रहेगा.
कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए कोर कमिटी के सभी सदस्यों को अलग- अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. बैठक में जिला उपाध्यक्ष अर्जुन शर्मा, रवि शंकर नेवार, कोषाध्यक्ष ललिता शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य अजय वर्मा, शुभम कुमार, राजन गुप्ता, कंपटीशन सचिव प्रज्ञा पारोमिता, लक्ष्मी साहू, आरती झा, गौरी कर, प्रेमलता प्रसाद और ईराक्षी शामल सहित कई सदस्य उपस्थित रहे. आयोजकों का कहना है कि प्रतियोगिता के माध्यम से जिले में योगासन खेल को बढ़ावा देने और युवाओं को इस दिशा में प्रेरित करने का प्रयास किया जा रहा है.

