जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के रामदास भट्टा रोड नंबर-1 में आपसी विवाद के दौरान एक ही परिवार के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.


बताया जा रहा है कि सभी लोग ईद की तैयारियों में जुटे थे. शुक्रवार को आखिरी जुम्मे की नमाज के बाद बातचीत के दौरान अचानक विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चलने लगे और पूरा इलाका रणभूमि में तब्दील हो गया.
स्थानीय लोगों के अनुसार करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर थाना ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है. इस घटना के बाद जहां एक ओर ईद की खुशियों पर असर पड़ा है, वहीं इलाके में तरह- तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं.

