सरायकेला: आगामी रामनवमी को लेकर अवैध शराब के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. उपायुक्त के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक के नेतृत्व में राजनगर थाना क्षेत्र के हनमत बेड़ा गांव के जंगलों में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया.


विज्ञापन
अभियान के दौरान 03 अवैध महुआ चुलाई अड्डों को ध्वस्त किया गया. मौके से लगभग 1400 किलोग्राम जावा महुआ बरामद कर नष्ट किया गया, जबकि 110 लीटर महुआ चुलाई शराब जब्त की गई.
कार्रवाई के दौरान संबंधित आरोपी मौके से फरार हो गए. बरामदगी के आधार पर फरार अभियुक्तों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रामनवमी को लेकर जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा.

विज्ञापन
