जमशेदपुर. शहर के गोलमुरी थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने ही घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. यह घटना इलाके में सनसनी का कारण बन गई है. जानकारी के अनुसार, रामदेव बागान G-32 की रहने वाली करीब 30 वर्षीय राशि मन्ना ने बुधवार अहले सुबह लगभग 2 बजे अपने घर के बाथरूम में चुन्नी के सहारे फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.


मृतका के पति का नाम राजेंद्र नाथ मन्ना बताया जा रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. सूचना मिलने पर गोलमुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और परिजनों से पूछताछ कर रही है. घटना के बाद आसपास के लोगों में शोक और दहशत का माहौल है.

