चाईबासा/ Jayant Pramanik सोनुआ प्रखंड कार्यालय परिसर में ‘एसआईआर’ (SIR) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बीएलओ और बीएलओ पर्यवेक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान ‘नोशनल मकान संख्या’ के आवंटन और उससे जुड़े कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई.


प्रशिक्षक विजय विश्वकर्मा ने प्रशिक्षण देते हुए बताया कि नोशनल मकान संख्या सीधे तौर पर मतदाता विवरण से जुड़ी होगी. इससे मतदाता सूची को अधिक सटीक और व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ और पर्यवेक्षक अपने- अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर सर्वे करेंगे और प्रत्येक मकान को क्रमिक (Serial) रूप से एक अलग नोशनल संख्या प्रदान करेंगे.
इस पूरी प्रक्रिया का उद्देश्य मतदान केंद्रों और मतदाता सूची के आंकड़ों को सुव्यवस्थित और त्रुटिरहित बनाना है. प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रखंड के कई बीएलओ और पर्यवेक्षक मौजूद रहे और उन्हें इस नई व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए गए.

