चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले के सोनुआ- चक्रधरपुर मुख्य मार्ग पर निश्चितपुर तालाब के समीप बुधवार को एक स्कूटी हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया.


घायल की पहचान सिंगराय सुरीन, निवासी देवांवीर के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह सोनुआ से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान निश्चितपुर तालाब के पास उनकी स्कूटी अचानक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिर पड़े. गिरने से उन्हें शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं.
घटना के बाद स्थानीय लोगों और सोनुआ पुलिस की तत्परता से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सोनुआ पहुंचाया गया. चिकित्सकों के अनुसार, घायल के शरीर के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ गुप्तांगों में भी गंभीर चोटें आई हैं. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है.

