सरायकेला/ Pramod Singh थाना अंतर्गत टाटा- सरायकेला मार्ग पर कोलाबिरा में बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बाईक सवार की मौत हो गई जिसके बाद आक्रोषित लोगों में सड़क जाम कर दिया. उधर सूचना मिलते ही सरायकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया है. शव की स्थिति एसी थी कि उसे बेलचा से बटोरकर उठाया गया.



मिली जानकारी के अनुसार बाईक संख्या JH05DE- 3738 सवार सरायकेला की ओर से आ रहा था. कोलाबिरा के निकट ट्रक संख्या JH02AZ- 3519 और JH05AC9403 आपस में ओवरटेक करने के क्रम में बाईक सवार को रौद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पूर्ण रूप से पहचान नहीं हो सकी है. मृतक के पास से मिले आधार कार्ड के अनुसार जमशेदपुर के बिरसानगर निवासी रमण कुमार दास के रूप में हुई है. उधर स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया है और दोनों ट्रकों को रोक दिया है. फिलहाल पुलिस आक्रोशित लोगों को समझने में जुटी है.

