चांडिल/ Vikash Thakur अनुमंडल के तिरुलडीह थाना परिसर में आगामी ईद, सरहुल और रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी कौशल कुमार ने की.


बैठक में प्रतिमा वाला सिंह पातर, अशोक साव और अकरम अंसारी समेत कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.
इस दौरान शांति समिति के सदस्य, अंजुमन कमिटी, सरहुल पूजा समिति, रामनवमी अखाड़ा समिति के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और मीडिया प्रतिनिधि भी बैठक में शामिल हुए. सभी ने आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाने का संकल्प लिया.
थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की कि सभी त्योहार आपसी सहयोग और सामाजिक सद्भाव के साथ मनाएं तथा कानून- व्यवस्था का पालन करें. बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, जुलूस मार्ग, समय- निर्धारण और अन्य आवश्यक पहलुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई.
अंत में सभी उपस्थित लोगों ने क्षेत्र में शांति और सद्भाव बनाए रखने का भरोसा दिलाया.

