सरायकेला/ Pramod Singh नगर पंचायत में उपाध्यक्ष पद को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है. इस पद के लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल कर मुकाबले को रोचक बना दिया है.


विज्ञापन
उपाध्यक्ष पद के लिए अविनाश कवि और उत्तम कुमार महंती ने अपना नामांकन दाखिल किया. नामांकन के दौरान दोनों प्रत्याशियों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी दावेदारी पेश की और जीत का दावा भी किया.
नगर पंचायत में उपाध्यक्ष पद को लेकर अब राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. दोनों उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर की संभावना जताई जा रही है, जिससे चुनाव और भी दिलचस्प होने के आसार हैं.
पार्षदों का समर्थन किस उम्मीदवार के पक्ष में जाता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. माना जा रहा है कि उपाध्यक्ष पद का यह चुनाव नगर पंचायत की भावी दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगा.

विज्ञापन
