जामताड़ा/ Manish Barnwal


यौन शोषण की शिकार नाबालिग पीड़िता बीते छह दिन से न्याय की आश में दर दर भटक रही है. कक्षा दस की पंद्रह वर्षीय छात्रा के साथ उसकी सहेली के भाई ने बीते 13 फरवरी को घर छोड़ने की बात कह अपने घर ले गया और जबरन उसके साथ संबंध बनाया, साथ ही डरा धमकाकर अश्लील विडियो बनाया. यह मामला उजागर हुआ जब नाबालिग पीड़िता के पिता के पास वायरल विडियो फुटेज किसी ने भेजा.
इस बाबत पीड़िता ने बताया कि बीते 13 फरवरी को मैट्रिक परीक्षा देने दुलाडीह हरिजन आवासीय विद्यालय गई थी. घर आने के क्रम में गायछांद निवासी मेरी सहेली का भाई गुलशन कुमार द्वारा घर पहुंचाने की बात कहकर अपने स्कूटी पर बैठाकर अपने घर ले गया. वहां जबरन शारीरिक संबंध बनाने के बाद अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पिता के द्वारा अपने नाबालिग पुत्री के साथ घटित अवांछनीय घटना के बाद 16 फरवरी को जामताड़ा थाना में नामजद आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कांड दर्ज करने की गुहार लगाई गई लेकिन संवेदनहीन जामताड़ा थाना के द्वारा विडियो वायरल की बात कहकर कि यह मामला आईटी सेंक्शन का है और साइबर थाना जाने को कह कर उसका आवेदन नहीं लिया.17 फरवरी को जामताड़ा एसपी को
आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करने
के लिए नाबालिग पीड़िता ने आवेदन दिया लेकिन आज 21 फरवरी होने को है एक नाबालिग पीड़िता के साथ यौन शौषण होता है, विडियो वायरल तक कर दिया गया लेकिन अब तक न एफआईआर दर्ज हुआ न ही पीड़िता का मेडिकल.
हालाकि मिडिया में यह मामला प्रकाश में आने के बाद शनिवार को पीड़िता का मेडिकल करवाया जा रहा है और साइबर थाना के द्वारा एफ आई आर दर्ज करने की बात की जा रही है. कहना गलत नहीं होगा क्षेत्राधिकार की लड़ाई में पीड़िता को इंसाफ के लिए भटकना पड़ा. इस बाबत जामताड़ा थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने साइबर थाना से जूड़ा मामला बताकर अपना पल्ला झाड़ लिया तो साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल ने आरोपी को आईटी सेंक्शन, पोक्सो सेंक्शन सहित अन्य सुसंगत धाराओं में जल्द गिरफ्तारी की बात कही. लेकिन एक नाबालिग छोटी बच्ची के योन शौषण के मामले में जामताड़ा पुलिस का ढीला- ढाला रवैया पीड़िता को और ज्यादा आघात किया होगा.देर से न्याय मिलना न्याय के नहीं मिलने के बराबर ही होता है. हालाकि जामताड़ा साइबर थाना में कांड संख्या 12/26 दर्ज कर लिया गया है और साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल पीड़िता को न्याय दिलाने की बात कह रहे हैं.

