जमशेदपुर/ Afroz Mallik



महाराष्ट्र के नागपुर स्थित महान सूफी संत हज़रत सैयद बाबा ताजुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह का यौम-ए-पैदाइश देशभर में अकीदत और श्रद्धा के साथ मनाया गया. इसी कड़ी में जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित हज़रत बादशाह अब्दुल रहीम सह उर्फ चूना सह बाबा रहमतुल्लाह अलैह दरगाह शरीफ में भी बाबा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया.
यासीन मस्तान बच्चा कमेटी की ओर से आतिशबाजी की गई और केक काटकर खुशियां मनाई गईं. इस अवसर पर चुना बाबा कमेटी के गद्दी नसीन ताज अहमद विशेष रूप से उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान कुरान ख्वानी, फातिहा और विशेष दुआ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की.
मौके पर मौजूद लोगों ने देश में अमन-चैन, भाईचारा और तरक्की के लिए दुआ मांगी. कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों ने तबर्रुक हासिल किया.
गद्दी नसीन ताज अहमद ने बताया कि बाबा ताजुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह ने अपनी पूरी जिंदगी इंसानियत, मोहब्बत, भाईचारे और सेवा का संदेश दिया. उन्होंने समाज को जोड़ने और आपसी सौहार्द बनाए रखने की सीख दी, जिसकी आज के दौर में बेहद जरूरत है. कार्यक्रम के अंत में सामूहिक दुआ कर देश और प्रदेश की खुशहाली, आपसी भाईचारे और समाज की मजबूती की कामना की गई.





