सरायकेला/ Pramod Singh व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम अंतर्गत रांची के मेगा स्किल सेंटर कांके रांची में राज्य स्तरीय स्किल कॉम्पिटीशन सह एग्जीबिशन का आयोजन किया गया. इसमें सरायकेला- खरसावां जिले के बच्चों का बेहतर प्रदर्शन रहा.

एग्जीबिशन में कुल 11 विषयों पर जिला स्तर में आयोजित कॉम्पिटिशन के विजेता प्रतिभागी शामिल हुए. मॉड्यूल आईटी में प्लस टू हाईस्कूल रघुनाथपुर नीमडीह के दीपेश महतो को पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ.
राज्य स्तरीय स्किल कॉम्पिटिशन सह एग्जीबिशन में जिला स्तर पर विजेता बच्चों ने एक से बढ़कर एक मॉडल का प्रदर्शन किया. इसमें मॉड्यूल आईटी, कृषि, परिधान, ऑटोमोटिव, ब्यूटी एंड वेलनेस, रिटेल और हेल्थ एंड केयर समेत 11 विषयों से संबंधित मॉडल शामिल थे.
सरायकेला- खरसावां जिला की ओर से मॉड्यूल आईटी में दीपेश महतो को प्रथम, टूरिज्म एंड हॉस्पिटलिटी में एसएस प्लस टू हाईस्कूल गम्हरिया के कुणाल साव को द्वितीय, रिटेल में एनआर प्लस टू उवि की सलोनी कुमारी को तृतीय स्थान और मल्टी स्किलिंग में प्लस टू हाईस्कूल रघुनाथपुर को राज्य स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त हुआ.
जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा, एपीओ मनोज कुमार और मॉनिटरिंग रिसोर्स पर्सन नवीन कुमार ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

