देवघर: जिले के सारवां थाना क्षेत्र के डकाई मोड़ के पास बुधवार को दो ऑटो की आमने- सामने जोरदार टक्कर हो गई. इस सड़क हादसे में ऑटो सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से देवघर सदर अस्पताल लाया गया. यहां ऑन ड्यूटी डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को वार्ड में भर्ती कर लिया है.
घायल रविंद्र भोक्ता ने बताया कि वह डकाई से काम कर अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान देवघर की ओर से आ रही ऑटो ने तेज रफ्तार में सामने से टक्कर मार दी. हादसे में अंग्रेज भोक्ता, दशरथ यादव, सुनील यादव और ऑटो चालक संजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद मौके पर अफरा- तफरी का माहौल बन गया.
घटना की सूचना मिलते ही सारवां थाना पुलिस को जानकारी दी गई.
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
