कपाली Report By Afroz Mallik सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के कपाली ओपी अंतर्गत गौस नगर में सन्नू बेगम के मकान में बीती रात चोरी हुई है. चोर घर का ताला तोड़कर घर में रखा ₹40000 नकद, चांदी की पायल, अंगूठी, चेन और कुछ नए कपड़े पार कर ले गए हैं. घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.


सन्नू बेगम ने बताया कि सोमवार की शाम 5:00 उनका पूरा परिवार कांटाडीह बलरामपुर गए थे. घर में ताला बंद था. पड़ोसियों ने मंगलवार को सुबह फोन कर बताया कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है. लग रहा है कि घर में चोरी हुई है. इसके बाद फौरन सारे लोग बलरामपुर से घर वापस आए, तो देखा कि मेन गेट का ताला टूटा हुआ था और घर के अंदर प्रवेश किया तो देखा कि सारा सामान बिखरा हुआ है.
सन्नू बेगम ने बताया कि उनके बेटे का दोस्त जसीर बच्चा रविवार को उनके घर आया था और ताला तोड़ने की कोशिश कर रहा था. उसे उन लोगों ने डांट फटकार कर भगा दिया था. उन्हें शक है कि जसीर बच्चा ने ही चोरी की इस घटना को अंजाम दिया है. इस मामले में ओपी प्रभारी ने बताया कि अपराधी चिन्हित कर लिया गया है जल्द ही उसकी गिरफ़्तारी होगी.

