गम्हरिया: प्रखंड सभागार में गुरुवार को आदित्यपुर नगर निगम एवं गम्हरिया प्रखंड के सभी राजनीतिक दलों के प्रखंड अध्यक्ष और नगर अध्यक्षों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार ने की. बैठक में वर्तमान मतदाताओं का 2003 की मतदाता सूची से मिलान करने की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी गई.


अंचल अधिकारी ने सभी प्रतिनिधियों को बताया कि ऑनलाइन माध्यम से मतदाताओं का नाम खोजने के लिए उपलब्ध सभी विकल्पों का उपयोग किया जा सकता है.
उन्होंने बताया कि eci.gov.in अथवा ceojharkhand.gov.in वेबसाइट के माध्यम से यह पता लगाया जा सकता है कि संबंधित मतदाता का विवरण वर्ष 2003 में किस राज्य, कौन-सी विधानसभा, कितने नंबर बूथ और किस सीरियल नंबर में दर्ज था. इससे मतदाताओं की मैपिंग प्रक्रिया को सरल और सुव्यवस्थित तरीके से पूरा किया जा सकेगा.
बैठक में मौजूद सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सहयोग की अपेक्षा की गई ताकि मतदाता सूची को अद्यतन और सटीक बनाया जा सके. बैठक में निर्वाचन विभाग से रंजीत कुमार सिंह और कृष्णा कुमार महतो सहित सभी दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
