देवघर: इंडिगो की विमान सेवाओं पर चल रहे आंशिक असर का प्रभाव अब देवघर एयरपोर्ट पर भी दिखाई देने लगा है. देवघर एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की नाइट फ्लाइट को रद्द कर दिया गया है. हालांकि देवघर- दिल्ली, देवघर- मुंबई और देवघर- बेंगलुरु की सभी दिन की उड़ानें पूरी तरह सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं.

देवघर एयरपोर्ट के कार्यवाहक निदेशक जॉय बनर्जी ने बताया कि एयरपोर्ट संचालन पर किसी प्रकार का बड़ा प्रभाव नहीं पड़ा है और यात्रियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. उन्होंने कहा कि केवल देवघर- दिल्ली की रात वाली फ्लाइट प्रभावित है, जिसे जल्द ही बहाल किए जाने की उम्मीद है.
एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि अधिकांश यात्री बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा करने आने वाले श्रद्धालु होते हैं, इसलिए उनकी सुविधा और सुगमता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. जॉय बनर्जी ने आश्वस्त किया कि एयरपोर्ट सेवाएं सामान्य रहे, इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
