सरायकेला: उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने बुधवार को समुदायिक भवन परिसर स्थित ईवीएम- वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा करते हुए सीसीटीवी कैमरों, विद्युत आपूर्ति, अग्निशमन यंत्रों तथा वेयरहाउस में उपलब्ध सभी संसाधनों की कार्य स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया.

विज्ञापन
उपायुक्त ने सुरक्षा में तैनात बलों को सतर्कता और संयम के साथ निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप ड्यूटी करने के निर्देश दिए. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा प्रबंधन से जुड़े सभी तंत्रों का नियमित परीक्षण, निगरानी और समयबद्ध रखरखाव सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेंद्र उरांव सहित संबंधित विभागीय कर्मी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
