आदित्यपुर: श्री चित्रांश महापरिवार कल्याण समिति, एमआईजी कॉलोनी, आदित्यपुर-2 के तत्वावधान में शनिवार शाम को श्री चित्रगुप्त मंदिर प्रांगण में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती धूमधाम से मनाई गई. कार्यक्रम का शुभारंभ लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया.

समारोह में उपस्थित सभी सदस्यों ने जयप्रकाश नारायण जी के जीवन, उनके आदर्शों और समाजसेवा के प्रति उनके योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए. वक्ताओं ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी ने सत्य, अहिंसा और जनलोकशाही की राह दिखाते हुए देश को नई दिशा दी. उनके विचार आज भी युवाओं और समाज को प्रेरित करते हैं.
इस अवसर पर समिति के संरक्षक रंजन प्रदीप, अध्यक्ष भैया सूरज भूषण प्रसाद, उपाध्यक्ष गुंजन नंदन सहाय, महासचिव मधुकर श्रीवास्तव, सह- कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, सचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव, सदस्य ज्ञान रंजन श्रीवास्तव सहित कई लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखा गया.

