सरायकेला: उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुरुवार को राजस्व एवं आंतरिक संसाधन से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, अपर नगर आयुक्त आदित्यपुर रवि प्रकाश, उप नगर आयुक्त आदित्यपुर पारुल सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो, जिला मत्स्य पदाधिकारी रौशन कुमार, उप निबंधक पदाधिकारी (सरायकेला एवं चांडिल) सहित सभी नगर निकाय क्षेत्र के कार्यपालक पदाधिकारी और अन्य विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे.


बैठक में विभागवार राजस्व संग्रहण की समीक्षा की गई तथा वार्षिक लक्ष्य के विरुद्ध प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई. जिन विभागों का प्रदर्शन संतोषजनक पाया गया, उन्हें इसी प्रकार नियमित कार्य जारी रखने का निर्देश दिया गया. वहीं जिन विभागों की प्रगति धीमी पाई गई, उन्हें समयबद्ध तरीके से लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
