घाटशिला: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सोमवार को घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के गुड़ाबांधा प्रखंड स्थित सुदूरवर्ती मतदान केंद्रों का दौरा किया और मतदाता सूची के एसएसआर में बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की. उन्होंने कहा कि आगामी उप निर्वाचन को देखते हुए पात्र मतदाता समय रहते अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़वा लें.


श्री कुमार ने घाटशिला अनुमंडल कार्यालय में जिला निर्वाचन पदाधिकारी, ईआरओ, एईआरओ और बीएलओ सुपरवाइजर के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने निर्देश दिया कि सभी चेकपोस्ट चिन्हित किए जाएं, सीमावर्ती क्षेत्रों में समन्वय स्थापित कर एफएसटी एवं अन्य निर्वाचन कोषांग गठित करने की तैयारी पूरी की जाए. उन्होंने पदाधिकारियों को एक्टिव मोड में कार्य करने, मतदान केंद्रों की सुविधाओं का भौतिक निरीक्षण करने और मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रेरित करने के लिए वृहत प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए.
बैठक के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने गुड़ाबांधा प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय खेजुरदाडी के मतदान केंद्र संख्या 189 का निरीक्षण किया. उन्होंने बीएलओ से मतदाताओं के नाम जुड़वाने और मतदान केंद्र की सुविधाओं की जानकारी ली. श्री कुमार ने कहा कि बीएलओ घर-घर पहुंच बनाकर नए मतदाताओं के फॉर्म संकलित कर रही हैं, जो सराहनीय है. उन्होंने निर्देश दिया कि बीएलओ मतदाता सूची का मिलान कर अनुपस्थित अथवा मृत मतदाताओं की सूची भी तैयार करें.
इस मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देव दास दत्ता, ईआरओ, एईआरओ, डीएसपी, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह सहित निर्वाचन से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
