सरायकेला: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शुक्रवार को महिला अपराध नियंत्रण, रोकथाम और सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया. यह कार्यक्रम प्रशिक्षु डीएसपी पूजा कुमारी के नेतृत्व और महिला थाना प्रभारी एसआई कुमारी तिलोत्मा की उपस्थिति में आयोजित हुआ.

अभियान के तहत उषा नर्सिंग कॉलेज और नगरपालिका ओडिशा मध्य विद्यालय, सरायकेला में लगभग 450 महिलाओं और छात्राओं को महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट, महिला सुरक्षा, नशा मुक्ति, डायल 112 और साइबर फ्रॉड टोल फ्री नंबर 1930 से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं. साथ ही महिलाओं के लिए कानूनी प्रावधानों और अधिकारों के बारे में भी विस्तार से बताया गया.
प्रशिक्षु डीएसपी पूजा कुमारी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा और कानूनी जागरूकता को बढ़ाना तथा उन्हें हर परिस्थिति में अपने अधिकारों के प्रति सजग करना है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम लगातार चलाकर महिलाओं को सशक्त और सुरक्षित बनाया जाएगा. अभियान में एएसआई नंदिता बिरुआ और कांस्टेबल नीलम सिंकू भी मौजूद थीं.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
