जमशेदपुर: समाहरणालय कार्यालय में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में बुधवार को प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की प्रगति एवं क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई.

उपायुक्त ने कहा कि योजना का उद्देश्य आम नागरिकों को स्वच्छ एवं किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराना और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना है. उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यापक प्रचार- प्रसार कर अधिक से अधिक लाभुकों को योजना से जोड़ा जाए.
30 सितंबर तक 1000 आवेदन प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. लक्षित वर्ग में आवासीय उपभोक्ता, छोटे एवं मध्यम परिवार शामिल हैं. आवासीय सोसायटी और बड़े लाभुक समूहों को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाएगा. लाभुकों को योजना की प्रक्रिया, अनुदान एवं लाभ की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी.
उपायुक्त ने कहा कि योजना का बेहतर क्रियान्वयन ऊर्जा बचत, पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक लाभ के लिए महत्वपूर्ण है. उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे योजना का लाभ उठाकर अपने घरों में सोलर पैनल लगाएं. बैठक में जिला योजना पदाधिकारी, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
